आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए – प्रभारी सचिव
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राज्य सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार को डूंगरपुर जिले में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर का जिला प्रभारी सचिव एम.एल. चौहान नगर पालिका सागवाड़ा, पंचायत समिति सागवाड़ा की ग्राम पंचायत पादरा एवं पंचायत समिति गलियाकोट की ग्राम पंचायत पारडा मेहता में आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारी से अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए जहां निम्न प्रगति है उसमें प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि शिविर में आए हुए हर व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हो, कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहे।

