Data Free Recharge Plan: Airtel, Jio और Vi ने लॉन्च किए डेटा-फ्री प्रीपेड प्लान्स जिससे बिना इंटरनेट यूज़ किए भी आपका सिम 365 दिन तक एक्टिव रहेगा। जानें कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट।
Data Free Recharge Plan: भारत में अब मोबाइल यूज़र्स के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों—Airtel, Jio और Vi (Vodafone Idea)—ने ऐसे बजट-फ्रेंडली डेटा-फ्री प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से आप बिना इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल किए भी अपना सिम 365 दिन तक एक्टिव रख सकते हैं। ये प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद हैं जो फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं या केवल कॉलिंग के लिए सिम रखते हैं।
Airtel के डेटा-फ्री प्रीपेड प्लान
Airtel की बात करें तो कंपनी ने दो डेटा-फ्री प्लान लॉन्च किए हैं। ₹469 का प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है जिसमें देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS और फ्री रोमिंग की सुविधा दी जाती है। वहीं, ₹1849 का प्लान पूरे 365 दिन तक सिम को एक्टिव रखता है और इसमें 3600 SMS के साथ सालभर अनलिमिटेड कॉलिंग भी शामिल है। यह प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी है जो साल में एक बार रिचार्ज करना चाहते हैं और इंटरनेट का उपयोग नहीं करते।
Reliance Jio के सस्ते लॉन्ग वैलिडिटी प्लान
Reliance Jio ने भी इसी तरह के दो प्लान मार्केट में पेश किए हैं। ₹448 वाले प्लान में 84 दिन की वैधता के साथ 1000 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। वहीं, ₹1748 वाले प्लान में 336 दिन की वैधता मिलती है और इसमें भी कॉलिंग व SMS की सुविधा शामिल है। ये प्लान उन यूज़र्स के लिए आदर्श हैं जो Jio सिम का उपयोग केवल संपर्क में रहने के लिए करते हैं।
Vi (Vodafone Idea) के समान विकल्प
Vodafone Idea यानी Vi ने भी ₹470 और ₹1849 के दो नए प्लान पेश किए हैं, जो लगभग Airtel के ऑफर्स के समान ही हैं। दोनों ही प्लान्स में डेटा की सुविधा नहीं दी गई है, लेकिन कॉलिंग और SMS की सुविधा भरपूर है। ₹470 प्लान में 84 दिन और ₹1849 प्लान में पूरे साल की वैधता मिलती है।
यूज़र डाटा: कौन आगे, कौन पीछे?
रिपोर्ट के मुताबिक जहां Jio और Airtel लगातार नए यूज़र्स जोड़ रहे हैं, वहीं Vodafone Idea और BSNL को इस साल भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जून महीने में Vi ने करीब 2 लाख और BSNL ने 1.35 लाख से ज्यादा ग्राहक खो दिए। इस ट्रेंड को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Airtel और Jio जैसे ऑपरेटर अपने ग्राहकों को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए और भी सस्ते व सुविधाजनक प्लान ला सकते हैं।
कुल मिलाकर, ये डेटा-फ्री प्लान्स उन यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प हैं जो मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ बेसिक कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं। अब सिर्फ ₹448 या ₹470 खर्च कर आप तीन महीने तक और ₹1748 या ₹1849 में पूरे साल तक बिना इंटरनेट यूज़ किए अपना मोबाइल नंबर चालू रख सकते हैं। इससे न सिर्फ पैसों की बचत होगी, बल्कि फोन को एक्टिव रखने की झंझट भी खत्म हो जाएगी।


