Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च हो गया है। जानें 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और कीमत समेत सभी फीचर्स।
Nothing Phone (4b): स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की नई B सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसके साथ एक खास Nothing Phone (4b) RCB Edition भी पेश किया है।
नया नथिंग फोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Glyph Bar इंटरफेस जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
Nothing Phone (4b) की कीमत और उपलब्धता
Nothing Phone (4b) के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 38,999 रुपये में पेश किया गया है।
इस स्मार्टफोन की बिक्री 14 जुलाई से Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales के जरिए शुरू होगी। वहीं, इसका खास Nothing Phone (4b) RCB Edition फिलहाल कंपनी के बेंगलुरु फ्लैगशिप स्टोर से खरीदा जा सकता है।
6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन
Nothing Phone (4b) में 6.77 इंच का Full-HD+ Samsung Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
फोन के डिस्प्ले में 1000Hz टच सैंपलिंग रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए AGC DT-Star 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।
also read: Vivo G5i और Vivo G5z 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और…
Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस
परफॉर्मेंस के लिए Nothing Phone (4b) में Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 GPU मिलता है।
इसके अलावा फोन में Qualcomm Hexagon NPU, Qualcomm AI Engine और Qualcomm Spectra Image Signal Processor जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बेहतर गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4,400 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।
50MP डुअल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (4b) में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS, EIS और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है।
इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
6000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग
Nothing Phone (4b) में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BDS, Galileo और QZSS जैसे विकल्प दिए गए हैं।
Nothing Phone (4b के खास फीचर्स
नथिंग का नया स्मार्टफोन अपने खास Glyph Bar इंटरफेस के साथ आता है, जो इसे अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। दमदार बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और बेहतर कैमरा फीचर्स के कारण यह फोन मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी की मजबूत पेशकश बन सकता है।

