हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन में अहम विधायी कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश के विकास, प्रशासनिक सुधार, शिक्षा, आवास और जनहित से जुड़े कुल 8 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। विधेयकों के पारित होने के साथ ही सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं।
सदन की कार्यवाही के दौरान इन विधेयकों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने सुझाव रखे। सरकार ने स्पष्ट किया कि ये कानून प्रदेश के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनविश्वास को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे।
पारित किए गए विधेयकों की सूची:
-
हरियाणा विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2025
-
हरियाणा तकनीकी शिक्षा अतिथि संकाय (सेवा की सुनिश्चिता) संशोधन विधेयक, 2025
-
हरियाणा आवास बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2025
-
हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2025
-
हरियाणा आबादी देह (स्वामित्व अधिकारों का निहितीकरण, अभिलेखन और समाधान) विधेयक, 2025
-
हरियाणा दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) विधेयक, 2025
-
हरियाणा अनुसूचित सड़क और नियंत्रित क्षेत्र (अनियमित विकास निर्बन्धन) संशोधन विधेयक, 2025
-
हरियाणा जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2025
सरकार की ओर से कहा गया कि इन विधेयकों के लागू होने से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, शहरी एवं ग्रामीण विकास को गति मिलेगी, व्यापारिक गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी और आम नागरिकों को सीधे लाभ पहुंचेगा।
शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही के साथ ही विधानसभा का यह सत्र महत्वपूर्ण विधायी उपलब्धियों के साथ संपन्न हुआ, जिसे प्रदेश के विकास की दिशा में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

