चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल में विकास की गति और अधिक तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि प्रदेश सरकार तिगुणी रफ्तार से हरियाणा के समुचित विकास और समाज के हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बहनों और बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत अब तक दो किस्तों में 7 लाख से अधिक लाभार्थियों को कुल 258 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तीसरे कार्यकाल में सरकार की प्राथमिकता तेज विकास, पारदर्शी शासन और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित है, ताकि हरियाणा को समृद्ध और सशक्त प्रदेश के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।

