हिसार। हरियाणा सरकार देश की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक Rakhigarhi को एक अद्वितीय पुरातात्विक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक के उपरांत डॉ. अमित अग्रवाल ने राखीगढ़ी के टीला नंबर-1 और टीला नंबर-3 का गहन अवलोकन किया तथा चल रहे और प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में पुरातात्विक महत्व, संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के बीच संतुलन बनाए रखा जाए।
सरकार की योजना के तहत राखीगढ़ी म्यूजियम में लगभग 5,000 वर्ष पुरानी सभ्यताओं के जीवन, संस्कृति और सामाजिक संरचना को आधुनिक मल्टीमीडिया तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पर्यटकों और शोधार्थियों को हड़प्पा कालीन सभ्यता को नजदीक से समझने का एक अनूठा और जीवंत अनुभव मिलेगा।
इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत फोटो लैब, लाइब्रेरी और हॉस्टल जैसी आधुनिक सुविधाओं का भी निर्माण किया जा रहा है। इन सुविधाओं से न केवल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और शोधकर्ताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।
हरियाणा सरकार का उद्देश्य राखीगढ़ी को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर एक प्रमुख सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है, ताकि प्रदेश की समृद्ध विरासत को वैश्विक पहचान मिल सके।
हरियाणा सरकार राखीगढ़ी को एक अद्वितीय पुरातात्विक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है।
इसी कड़ी में विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने भविष्य की योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और टीला नंबर… pic.twitter.com/jADqTZxk4Y
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 27, 2025

