हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नयाब सैनी ने चिकित्सकों से आम जनता को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी हड़ताल वापस लेने और तुरंत सेवाओं पर लौटने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं जनहित से जुड़ी होती हैं और इनके बाधित होने से आम नागरिकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि डॉक्टरों की मांगों को सरकार गंभीरता से ले रही है। उन्होंने जानकारी दी कि डॉक्टरों की चार प्रमुख मांगों में से तीन मांगों को सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है, जबकि शेष मांग पर भी सकारात्मक सोच के साथ विचार किया जा रहा है।
उन्होंने चिकित्सक समुदाय से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार और डॉक्टरों के बीच संवाद से समस्याओं का समाधान संभव है। राज्य सरकार जनता के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और डॉक्टरों की जायज मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉक्टर जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जल्द ही हड़ताल समाप्त कर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की डॉक्टरों अपील!
"आम जनता को होने वाली असुविधा को देखते हुए सभी डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें और तुरंत काम पर लौट आएं।"
डॉक्टरों की चार प्रमुख मांगों में से तीन को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।#Haryana #NayabSinghSaini pic.twitter.com/MoPC4vQ58Q
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 10, 2025

