गाज़ीपुर पेपर मार्केट में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण प्लांट के खिलाफ लोगों का विरोध तेज। विधायक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में आक्रोश सभा आयोजित।
गाज़ीपुर पेपर मार्केट में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण प्लांट के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में इस जनविरोधी परियोजना को रद्द कराने के लिए चल रहा आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है।
इसी कड़ी में आयोजित आक्रोश सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और सरकार से प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण प्लांट को तत्काल निरस्त करने की मांग की। सभा के दौरान लोगों ने स्वास्थ्य, पर्यावरण और क्षेत्र के भविष्य पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों को लेकर गंभीर चिंता जताई।
also read: ओमान तट पर भारतीय नाविकों की मौत पर सियासत तेज, अरविंद केजरीवाल…
आक्रोश सभा में घड़ोली गांव, मयूर विहार फेज-3, कोंडली, सपेरा बस्ती, मुल्ला कॉलोनी और राजवीर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र की आबादी के बीच इस प्रकार का प्लांट स्थापित करना स्थानीय निवासियों के हितों के खिलाफ है।
भाजपा सरकार द्वारा गाज़ीपुर पेपर मार्केट में बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में हमारा संघर्ष लगातार जारी है।
आज आयोजित आक्रोश सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और इस जनविरोधी परियोजना को रद्द करने की मांग की।
सभा में घड़ोली गांव, मयूर… pic.twitter.com/QXZ00uvNy7
— MLA Kuldeep Kumar (@KuldeepKumarAAP) June 22, 2026
विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं और चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य, स्वच्छ वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा और क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। स्थानीय नागरिकों ने भी स्पष्ट किया कि जब तक इस परियोजना को वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
गाज़ीपुर क्षेत्र में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर बढ़ता जनआक्रोश अब एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है, जिसमें विभिन्न कॉलोनियों और गांवों के लोग एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

