फिरोजाबाद विकास परियोजना: फिरोजाबाद में ₹658 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी व प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
फिरोजाबाद विकास परियोजना: उत्तर प्रदेश सरका की अवधारणा के तहत राज्य के समग्र विकास को तेज गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद में ₹658 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
also read: ललितपुर को मिली ₹1,766 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्…
कांच नगरी के विकास को मिलेगी नई गति
प्रसिद्ध ‘कांच नगरी’ फिरोजाबाद के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह बड़ी परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
लाभार्थियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबी सौंपी गई। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और चेक भी वितरित किए गए।
डबल इंजन की सरकार कारीगरों और उद्यमियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, उनके विकास एवं प्रोत्साहन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
‘कांच नगरी’ जनपद फिरोजाबाद के सर्वांगीण विकास को और गति प्रदान करने हेतु आज ₹658 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का… pic.twitter.com/hmaXVPGaCk
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कारीगरों, उद्यमियों और आम नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है।
जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर सभी लाभार्थियों और जनपद वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। सरकार का मानना है कि ऐसी विकास परियोजनाएं उत्तर प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

