Vishnu Vishal की पत्नी ज्वाला गुट्टा के घर में किलकारी गूंजी है। उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है। इसके बाद कपल को लोग बधाई दे रहे हैं।
तमिल अभिनेता Vishnu Vishal और बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के घर खुशखबरी आई है। क्योंकि कपल माता-पिता बने है, ज्वाला गुट्टा ने बेटी को जन्म दिया है। अभिनेता विष्णु विशाल ने खुद सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी है। ये उनकी शादी के लगभग चार साल बाद उनका पहला बच्चा है।
अभिनेता ने दी जानकारी
अभिनेता विष्णु विशाल ने अपने एक्स अकाउंट पर नन्हीं परी के आगमन की जानकारी साझा की। “हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है,” उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा। आर्यन अब एक बड़ा भाई है। आज हमारे विवाह की चौथी वर्षगांठ है। हम भी इस प्यारे से उपहार का इसी दिन स्वागत करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अपनी इस पोस्ट में अभिनेता ने ज्वाला गुट्टा को भी मेंशन किया है।
We are blessed with a BABY GIRL..
Aryan is an elder brother now…Its our 4th wedding anniversary today…
On the same day we welcome this gift from the Almighty…😍Need all your love and blessings….😍😍@Guttajwala 😍😍 pic.twitter.com/vSAPVMXKN8
— VISHNU VISHAL – VV (@TheVishnuVishal) April 22, 2025
विष्णु विशाल ने साझा की बच्ची की तस्वीर
विष्णु विशाल ने इस पोस्ट के साथ दो चित्र भी पोस्ट किए हैं। पहली तस्वीर में नए माता-पिता अपनी बच्ची का हाथ थामे हुए हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उनके बेटे आर्यन अस्पताल में अपनी छोटी बहन को निहारते हुए दिखता है। बता दें कि आर्यन विष्णु विशाल की पहली पत्नी से हुआ बच्चा है। ज्वाला गुट्टा से उनकी दूसरी शादी हुई है।
2021 में विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने शादी की
22 अप्रैल 2021 को विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने हैदराबाद में एक निजी शादी समारोह में शादी की। अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने से पहले दोनों ने लगभग दो साल तक डेट किया।
For more news: Entertainment

