Saturday, September 21

Shri Vasudev Devnani

 राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष Shri Vasudev Devnani बुधवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहें। उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं अल्प संख्यक मामलों के मंत्री श्री किरन रिजीजू तथा केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रियों से राजस्थान और अजमेर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारी श्री बी.एल. संतोष एवं श्री सुनील बंसल से भी मुलाकात कर चर्चा की।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह जी शेखावत से उनके निवास पर मुलाकात कर देश-प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों एवं राजस्थान विधानसभा में किये जा रहे नवाचारों पर चर्चा की। साथ ही उन्हें ‘हिंदूवा सूर्य महाराणा प्रताप’ पुस्तक भेंट की।
श्री देवनानी ने उनसे राजस्थान में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने श्री शेखावत से कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास की दिशा में और अधिक कार्य किया जाना चाहिए। इसी तरह अरावली पर्वत श्रृंखला एवं विविध वन्य जीवों एवं वानस्पतिक प्रजातियों से भरपूर अजमेर में भी पर्यटन विकास की विपुल संभावना है। इस दिशा में भी प्रयास किए जाएं।

केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू को दी राजस्थान विधानसभा में होने वाले नए प्रोजेक्ट की जानकारी, बजट बढ़ाने का आग्रह—

श्री देवनानी ने केंद्रीय संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरण रिजिजू जी से भी शिष्टाचार भेंट की और उन्हें इंडिया अर्थात भारत पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री देवनानी ने केंद्रीय मंत्री को राजस्थान विधानसभा में शुरू किये जा रहे नेशनल ई— विधानसभा एप्लीकेशन प्रोजेक्ट की जानकारी सहित अन्य नवाचारों से भी अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि राजस्थान विधानसभा को पेपर लैस बनाने के लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) का कार्य प्रगति पर है। आगामी विधानसभा सत्र से पूर्व इसकी स्थापना संबंधी कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए आवंटित बजट को भी बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने श्री रिजीजू से अजमेर के मामलों पर भी चर्चा की।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री से भेंट, विकास कार्यों पर चर्चा—

श्री देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और अजमेर सांसद श्री भागीरथ जी चौधरी से भी भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री से राजस्थान व अजमेर से सम्बंधित विकास कार्यों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई।
श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान श्री बीएल संतोष और श्री सुनील बंसल से भी शिष्टाचार भेंट कर हाल ही में सम्पन्न बजट सत्र पर चर्चा की। संगठन से संबंधित मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया।

Hindinewslive.in के बारे में

हमारा उद्देश्य: हमारा मिशन साफ हैभारतीय समाज को सटीक, निष्पक्ष और सरल खबरों के माध्यम से जोड़ना। हम Hindinewslive.in के माध्यम से लोगों को सबसे अद्यतन और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करते हैं, जो देशवासियों को सही जानकारी और समय पर सूचित करने में मदद करते हैं।

हमारा काम: हम Hindnewslive.in द्वारा विश्वसनीय, व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाली समाचार प्रदान करने के साथसाथ, विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, खेल, व्यापार, सामाजिक मुद्दे, विज्ञान और तकनीक, मनोरंजन आदि में समाचारों का विस्तार भी करते हैं। 

© 2024
Exit mobile version