मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पंजाब पुलिस ने विशेष ऑपरेशन ‘OPS Seal-XXIII’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस अभियान का उद्देश्य राज्य की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखते हुए असामाजिक तत्वों, नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसना रहा।
ऑपरेशन के दौरान पंजाब की सीमाओं से आने-जाने वाले कुल 1182 वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 234 वाहनों के चालान किए गए, जबकि दो वाहनों को जब्त (इंपाउंड) किया गया।
इसके साथ ही पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए पांच एफआईआर दर्ज कीं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि राज्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि पंजाब को नशा-मुक्त और अपराध-मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਇੱਕ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਸੂਬਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਚੱਲ ਰਹੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੌਰਾਨ, ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ 'ਓ.ਪੀ.ਐੱਸ ਸੀਲ-23' ਚਲਾਇਆ ਜਿਸਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਸਰਹੱਦੀ ਰਾਜ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋਣ ਜਾਂ ਬਾਹਰ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸਾਰੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨਾ ਸੀ ਤਾਂ ਜੋ ਸਮਾਜ ਵਿਰੋਧੀ… pic.twitter.com/j976njib5D
— Government of Punjab (@PbGovtIndia) December 10, 2025

