पेंसिल्वेनिया में विमान और पुलिस हेलिकॉप्टर की टक्कर में पायलट की मौत हो गई। हादसे में हेलिकॉप्टर सवार दो पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए।
पेंअमेरिका के पेंसिल्वेनिया में बुधवार को एक छोटे एयरपोर्ट के पास विमान और पुलिस हेलिकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में छोटे विमान के पायलट की मौत हो गई, जबकि हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों स्टेट पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए।
पेंसिल्वेनिया के कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर लेफ्टिनेंट कर्नल जॉर्ज बिवेन्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हादसे की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, विमान रनवे पर उतरने की प्रक्रिया में था, तभी उसकी पुलिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई।
संघीय विमानन प्रशासन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने शुरुआती तौर पर इस घटना को हवा में हुई टक्कर के रूप में दर्ज किया है। हालांकि, पेंसिल्वेनिया स्टेट पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि टक्कर के समय विमान जमीन से कितनी ऊंचाई पर था।
also read: Riya Ahir Case: Gen Z Protest की वायरल गर्ल के खिलाफ दर्ज केस होग…
टक्कर के बाद विमान के हुए कई टुकड़े
अधिकारियों के अनुसार, टक्कर बेहद जोरदार थी। हादसे के बाद विमान कई हिस्सों में टूट गया। घटनास्थल पर राहत और जांच से जुड़ी टीमें पहुंचीं और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की गई।
जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि दुर्घटना के समय विमान में पायलट के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। फिलहाल अधिकारियों ने विमान में सवार लोगों की संख्या को लेकर अंतिम पुष्टि नहीं की है।
हेलिकॉप्टर में सवार पुलिसकर्मी सुरक्षित
हादसे के दौरान पुलिस हेलिकॉप्टर में दो स्टेट पुलिसकर्मी मौजूद थे। दोनों के सुरक्षित बचने की जानकारी अधिकारियों ने दी है। दुर्घटना के बाद संबंधित एजेंसियों ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।
FAA और NTSB की जांच में विमान और हेलिकॉप्टर की गतिविधियों, रनवे के आसपास की स्थिति तथा हादसे से पहले दोनों एयरक्राफ्ट की स्थिति समेत कई पहलुओं की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की सही वजह सामने आने की उम्मीद है।

