OnePlus N6x भारत में 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ लॉन्च हुआ। जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स।
OnePlus N6x: OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है। कंपनी के N-सीरीज के इस फोन में बड़ी 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को Burgundy Red और Ice Blue कलर में पेश किया गया है।
OnePlus N6x की कीमत और ऑफर
OnePlus N6x के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये बताई गई है।
लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा फोन को नो-कॉस्ट EMI विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी के अनुसार, फोन की बिक्री 4 अगस्त से शुरू होगी।
OnePlus N6x का डिस्प्ले
फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720 x 1570 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक बताई गई है।
इसमें Vivid और Natural कलर मोड के साथ डार्क मोड, स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट और Eye Protection Mode जैसे विकल्प भी मिलते हैं।
OnePlus N6x में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है, जिससे फोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल में मजबूती देने का दावा किया गया है।
also read: YouTube मोनेटाइजेशन के नियम बदले, नए क्रिएटर्स के लिए कमाई की राह…
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। फोन को 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है।
हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें Vapor Chamber Cooling सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसका हीट डिसिपेशन एरिया 13,280 वर्ग मिलीमीटर है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। इसमें डुअल-सिम सपोर्ट भी दिया गया है।
कैमरा सेटअप कैसा है?
फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6x में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। कैमरे का अपर्चर f/2.2 है और यह 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
7,000mAh की बड़ी बैटरी
OnePlus N6x की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7,000mAh बैटरी शामिल है। फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है इसके अलावा यह 5W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
OnePlus N6x के प्रमुख फीचर्स
- 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर
- 4GB RAM
- 64GB/128GB स्टोरेज
- 13MP रियर कैमरा
- 5MP फ्रंट कैमरा
- 7,000mAh बैटरी
- 15W चार्जिंग
- 5W रिवर्स चार्जिंग
- MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी
- OxygenOS 16
- Burgundy Red और Ice Blue कलर विकल्प

