मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब में 2,300 मधुमेह मरीजों को मुफ्त इलाज का लाभ मिला। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड बनवाने की अपील की।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस योजना के जरिए हजारों परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का इलाज आर्थिक बोझ के बिना संभव हो रहा है।
2,300 मधुमेह मरीजों को मिला मुफ्त इलाज
डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 2,300 मधुमेह (शुगर) मरीज योजना का लाभ उठा चुके हैं। इन मरीजों के इलाज पर सरकार की ओर से करीब 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, ताकि उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
also read; लुधियाना में एनआरआई मिलनी का आयोजन, कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने…
मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड बनवाने की अपील
स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड बनवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह योजना आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पात्र नागरिक हेल्थ कार्ड बनवाकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
“ਸ਼ੂਗਰ ਦੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਲਈ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਬਣੀ ਵਰਦਾਨ”
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ ਦਾ ਲਾਭ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।
✅ 2300 ਸ਼ੂਗਰ ਦੇ ਮਰੀਜ਼ ਲੈ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਯੋਜਨਾ ਦਾ ਲਾਭ।
✅ ₹6.5 ਕਰੋੜ ਦਾ ਇਲਾਜ ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ।ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ… pic.twitter.com/Yq3GalbPYm
— Dr Balbir Singh (@AAPbalbir) July 23, 2026
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए इलाज के साथ-साथ जीवनशैली में सुधार भी जरूरी है। उन्होंने लोगों को प्राकृतिक और संतुलित भोजन अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा दैनिक दिनचर्या में स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को शामिल करने की सलाह दी।
जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही मन्न सरकार
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना और राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाना है।

