Motorola ने Moto G37 और Moto G37 Power 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू कर दी है। जानें कीमत, फीचर्स, 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और पूरी डिटेल्स।
Motorola ने अपने दो नए बजट 5G स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power की बिक्री आज से भारत में शुरू कर दी है। ये दोनों डिवाइस किफायती कीमत में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं।
सेल और उपलब्धता
इन दोनों स्मार्टफोन की सेल आज यानी 25 मई से शुरू हो गई है। ग्राहक इन्हें Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
also read: सोनी का नया प्रीमियम स्मार्टफोन बना चर्चा का केंद्र, जबरदस्त कैमरा…
कीमत और वेरिएंट
Moto G37 की शुरुआती कीमत ₹13,999 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं Moto G37 Power तीन वेरिएंट में उपलब्ध है-
4GB + 128GB: ₹15,999
8GB + 128GB: ₹18,999
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
दोनों स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।
फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और डेली यूज के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा RAM Boost फीचर की मदद से RAM को वर्चुअली 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा और बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी के मामले में Moto G37 में 5,200mAh और Moto G37 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

