LPG Price Today: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। दिल्ली, मुंबई, देहरादून समेत शहरों के नए LPG रेट जानें।
LPG Rate Today: अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। 22 जुलाई 2026 को देश की सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर पुराने रेट पर ही उपलब्ध हैं।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं के बीच बाजार की नजर आने वाली समीक्षा बैठक पर बनी हुई है। हालांकि, फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को LPG कीमतों में किसी बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा है।
LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव कब हुआ था?
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार जून 2026 में बदलाव किया गया था। उस समय घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी।
इसके बाद दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर बनी हुई है। वहीं, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 जुलाई को बड़ी कटौती की गई थी। उस समय कमर्शियल सिलेंडर करीब 183.50 रुपये सस्ता हुआ था।
शहरों के हिसाब से LPG सिलेंडर के नए रेट
| शहर | घरेलू सिलेंडर कीमत | कमर्शियल सिलेंडर कीमत |
|---|---|---|
| दिल्ली | 942 रुपये | 2930 रुपये |
| मुंबई | 941.5 रुपये | 2885.5 रुपये |
| कोलकाता | 968 रुपये | 3082 रुपये |
| चेन्नई | 957.5 रुपये | 3106 रुपये |
| चंडीगढ़ | 951.5 रुपये | 2954.5 रुपये |
| देहरादून | 961 रुपये | 2983.5 रुपये |
| हैदराबाद | 934 रुपये | 2052.5 रुपये |
| भुवनेश्वर | 968 रुपये | 3115 रुपये |
| लखनऊ | 979.50 रुपये | 3052.50 रुपये |
also read: Gold Silver Rate Today: चांदी में जबरदस्त तेजी, सोने के भाव में भी उछा…
LPG ग्राहकों के लिए नई सुविधा की शुरुआत
LPG ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा भी शुरू की गई है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने भारतगैस ग्राहकों के लिए ‘भारतगैस लाइट ZIP’ (Bharatgas Lite ZIP) नाम से प्रीमियम सर्विस लॉन्च की है।
इस सुविधा के तहत ग्राहकों को पारंपरिक भारी लोहे के सिलेंडर की जगह हल्के कंपोजिट LPG सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, ग्राहकों को तेज गैस कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
कंपनी के अनुसार, यह सेवा आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। फिलहाल इसकी शुरुआत मुंबई से की गई है और इसे 15 अगस्त 2026 तक 24 राज्यों के 100 से अधिक शहरों में विस्तार देने की योजना है।
LPG कीमतों पर बनी रहेगी नजर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतों में बदलाव का असर LPG के दामों पर पड़ सकता है। ऐसे में ग्राहकों की नजर आने वाले दिनों में होने वाली कीमत समीक्षा पर रहेगी।

