पंचकूला। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला स्थित हेल्पलाइन ‘डायल 112’ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन कॉल रिस्पॉन्स प्रणाली, त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था और आम नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आपातकालीन कॉल पर समयबद्ध, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को तुरंत सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि ‘डायल 112’ सेवा आम जनता के लिए भरोसेमंद सुरक्षा तंत्र है और इसकी कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में ‘डायल 112’ सेवा आपात स्थितियों में पुलिस, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं को एकीकृत रूप से उपलब्ध कराकर नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित, संरक्षित और विश्वासपूर्ण वातावरण में महसूस करे।
निरीक्षण के दौरान संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को सेवा की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज पंचकूला स्थित हेल्पलाइन 'डायल 112' कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन कॉल रिस्पॉन्स प्रणाली, त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था तथा आम नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने… pic.twitter.com/0Fa9b6scxO
— CMO Haryana (@cmohry) December 15, 2025

