Garmin Cirqa Smart Band लॉन्च हो गया है। जानें इसकी कीमत, फीचर्स, स्क्रीनलेस डिजाइन, हेल्थ ट्रैकिंग और बैटरी लाइफ की पूरी जानकारी।
Garmin Cirqa Smart Band: Garmin ने अपने नए स्मार्ट बैंड Garmin Cirqa को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। यह नया वियरेबल खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी स्क्रीन डिस्ट्रैक्शन के लगातार अपनी हेल्थ और फिटनेस एक्टिविटीज को ट्रैक करना चाहते हैं।
Garmin Cirqa में स्क्रीनलेस डिजाइन दिया गया है, जबकि इसका पूरा डेटा यूजर्स अपने स्मार्टफोन में Garmin Connect ऐप के जरिए देख सकेंगे। यह स्मार्ट बैंड हाल ही में लॉन्च हुए Fitbit Air और Whoop 4.0 जैसे हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइसेज को कड़ी टक्कर देगा।
कंपनी के अनुसार Garmin Cirqa स्मार्ट बैंड इसी हफ्ते से चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फैब्रिक स्ट्रैप के साथ आता है और इसे कई कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Garmin Cirqa की कीमत और उपलब्धता
अमेरिका में Garmin Cirqa स्मार्ट बैंड की कीमत 199.99 डॉलर (लगभग 19,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्ट बैंड 24 जुलाई से Garmin के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध होगा।
Garmin Cirqa को फैब्रिक बैंड के साथ पेश किया गया है, जिसमें कई कलर विकल्प मिलते हैं:
- ब्लैक
- कैप्टन ब्लू
- सिट्रॉन ग्रे
- डार्क ऑलिव
- फ्रेंच ग्रे
- फ्रेंच ब्लू
- मॉव
- यूजर्स इसे S-M और L-XL साइज में खरीद सकते हैं।
Garmin Cirqa में मिलता है स्क्रीनलेस डिजाइन
Garmin Cirqa स्मार्ट बैंड की सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है। कंपनी का कहना है कििवाइस के साथ काम करता है। यह यूजर की एक्टिविटी को ऑटोमैटिक तरीके से पहचानकर रिकॉर्ड कर सकता है, जिसे बाद में Garmin Connect ऐप में देखा और एडिट किया जा सकता है बिना डिस्प्ले वाला डिजाइन यूजर्स को नोटिफिकेशन और स्क्रीन से दूर रखते हुए हेल्थ ट्रैकिंग पर ज्यादा ध्यान देने में मदद करता है।
यह स्मार्ट बैंड Android और iPhone दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। यह यूजर की एक्टिविटी को ऑटोमैटिक तरीके से पहचानकर रिकॉर्ड कर सकता है, जिसे बाद में Garmin Connect ऐप में देखा और एडिट किया जा सकता है।
also read: iOS 27 Beta 4 Update Released: Apple ने जारी किया नया बीटा वर्जन…
Garmin Cirqa के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Garmin Cirqa में फिटनेस और हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
इसके प्रमुख फीचर्स:
- 80 से ज्यादा एक्टिविटी ट्रैकिंग सपोर्ट
- रनिंग, वॉकिंग और योग जैसी एक्टिविटीज की ट्रैकिंग
- मैनुअल एक्टिविटी ट्रैकिंग सुविधा
- ट्रेनिंग रेडीनेस मेट्रिक्स
- HRV स्टेटस मॉनिटरिंग
- VO2 Max ट्रैकिंग
- ट्रेनिंग स्टेटस फीचर
यूजर्स स्मार्ट बैंड के साइड में दिए गए बटन से अपनी पसंदीदा एक्टिविटी को शुरू कर सकते हैं।
हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स
Garmin Cirqa को हेल्थ और फिटनेस पर फोकस करते हुए तैयार किया गया है। इसमें कई स्वास्थ्य संबंधी फीचर्स मिलते हैं:
- हार्ट रेट मॉनिटरिंग
- रेस्टिंग हार्ट रेट ट्रैकिंग
- असामान्य हार्ट रेट अलर्ट
- SpO2 सेंसर के जरिए ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग
- रेस्पिरेशन रेट ट्रैकिंग
- स्ट्रेस मॉनिटरिंग
- स्लीप ट्रैकिंग
- बॉडी बैटरी एनर्जी मॉनिटरिंग
- फिटनेस एज ट्रैकिंग
- महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े फीचर्स
Garmin Cirqa की बैटरी और कनेक्टिविटी
कंपनी का दावा है कि Garmin Cirqa लगातार हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग के साथ 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसमें Garmin Connect ऐप के जरिए कनेक्टेड GPS सपोर्ट और LiveTrack लोकेशन शेयरिंग फीचर भी मिलता है।
Fitbit और Whoop को मिलेगी चुनौती
स्क्रीनलेस डिजाइन और एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ Garmin Cirqa का मुकाबला Fitbit और Whoop जैसे प्रीमियम फिटनेस बैंड से होगा।
Garmin का यह नया स्मार्ट बैंड उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो बिना किसी स्क्रीन के ध्यान भटकाए अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य पर नजर रखना चाहते हैं।

