मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव और पूर्व शहर अध्यक्ष स्व. श्री अमित (राम) शर्मा के उज्जैन स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने स्व. श्री शर्मा के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने श्री अमित शर्मा के पिता पूर्व पार्षद श्री अशोक शर्मा से मिलकर ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि रविवार को श्री अमित शर्मा का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मृतक के परिजन को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विधायक श्री अनिल जैन…
Author: editor
राज्य स्तरीय विद्वत सम्मान समारोह में संस्कृत के संरक्षण-संवर्धन के लिए प्रतिभाएं-संस्थाएं सम्मानित जयपुर, 2 सितम्बर। संस्कृत दिवस अन्तर्गत राज्य स्तरीय विद्वत सम्मान समारोह सोमवार को कोटा यूआईटी ऑडिटोरियम में मंत्रोच्चारों, संस्कृत गायन, वाचन के सुसंस्कृत वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य एवं अकादमिक क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि थे। ऊर्जा राज्य मंत्री श्री हीरालाल नागर अध्यक्ष, कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि,…
आईपीडी टॉवर में अतिरिक्त कार्यों एवं अन्य सेवाओं के लिए तत्काल राशि उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश जयपुर, 2 सितम्बर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले सेटेलाइट अस्पताल का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करवाकर समय पर काम पूरा करवाने के निर्देश चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिए। शासन सचिवालय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की मौजूदगी मेंं आयोजित बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए। जून 2026 में पूरा होगा निर्माण— चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए बनने वाले 100 बैड के सेटेलाइट अस्पताल की…
तीर्थ स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक — राज्य सरकार धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जयपुर, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे जीवन में तीर्थ यात्रा का बहुत महत्व है। हमारे तीर्थ स्थल सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है तथा हमारी संस्कृति में भी इनकी असाधारण महिमा बताई गई है। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों पर जाने से मन को शांति मिलती है तथा नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार होता है। श्री शर्मा ने सोमवार को दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिक तीर्थ…
जवाहर कला केंद्र में 6 सितंबर से 8 सितंबर तक आयोजित होने वाले “सुर ताल उत्सव” में फोटोग्राफी सीखने की इच्छा रखने वालों को बेहतरीन अवसर मिलेगा। जयपुर, जवाहर कला केंद्र में 6 सितंबर से 8 सितंबर तक आयोजित होने वाले “सुर ताल उत्सव” में फोटोग्राफी सीखने की इच्छा रखने वालों को बेहतरीन अवसर मिलेगा। इस कार्यशाला में मुंबई के प्रसिद्ध सेलेब्रिटी फोटोग्राफर शिरीष कर्राले प्रैक्टिकल फोटोग्राफी के गुर सिखाएंगे। डेल्फिक काउंसिल ऑफ़ राजस्थान की अध्यक्ष और वरिष्ठ आईएएस श्रेया गुहा ने बताया कि 6 से 8 सितंबर तक “सुर ताल” उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ओडिसी…
15 दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक जयपुर, 02 सितम्बर। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष आयोजित किये जाने वाले 15 दिवसीय कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अन्तर्गत इस वर्ष भी देश भर में गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाना है। स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 14 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर देश-प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर सोमवार को श्री सुरेश ओला, निदेशक, स्वायत्त शासन…
टौबेको फ्री यूथ कैम्पेन 2.0 प्रारम्भ किया जाएगा —चिकित्सा मंत्री जयपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण एवं जनजागरूकता की दिशा में प्रभावी प्रयास निरंतर जारी हैं। तंबाकू की लत से पीड़ित नवयुवकों को तम्बाकू विमुक्त एवं नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने हेतु स्वयंसेवी संस्थाओं व जनसहभागिता से सामूहिक प्रयासों को और बढ़ाया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सोमवार को राज्य तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम प्रकोष्ठ एवं एसआरकेपीएस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। श्री खींवसर ने…
सैनिकों से संवाद कर उनकी राष्ट्र रक्षा की प्रतिबद्धता की सराहना की -आंतरिक सुरक्षा बैठक ली -ड्रोन द्वारा नशीले पदार्थ भेजे जाने पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश जयपुर, राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर स्थित ऐतिहासिक हिंदुमलकोट चौकी और सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा की इस महत्वपूर्ण चौकी से सरहद क्षेत्र का अवलोकन करते हुए वहां तैनात बीएसएफ के जवानों से संवाद भी किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी रात-दिन निरंतर मुस्तैद रहकर देश की रक्षा करने की उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल श्री बागडे ने हिंदुमलकोट बोर्डर…
-केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में ली जानकारी -बच्चों से संवाद किया, कहा खूब पढ़ें और आगे बढ़े अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए जयपुर , राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को श्रीगंगानगर सीमा क्षेत्र के हिंदुमलकोट गांव पहुँचे। उन्होंने वहां विद्यालय की कक्षाओ का अवलोकन कर स्वयं पुस्तक हाथ में लेकर बच्चों से विशेष रूप से संवाद किया। उनसे वह बतियाए और खूब पढ़ने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में पोषाहार वितरण और खेलकूद गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। इससे…
विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रतिबद्ध सरकार —पशुपालन मंत्री जयपुर, 30 अगस्त। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को पाली जिले के सुमेरपुर में वाइब्रेंट फार्मेसी कॉलेज नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के अध्ययन व कैरियर निर्माण के लिये सभी प्रकार के साधन सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और सुमेरपुर के विकास के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की मंशा है कि राज्य में विकास के कार्य हो और प्रदेश विकसित बने…
