मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव और पूर्व शहर अध्यक्ष स्व. श्री अमित (राम) शर्मा के उज्जैन स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने स्व. श्री शर्मा के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने श्री अमित शर्मा के पिता पूर्व पार्षद श्री अशोक शर्मा से मिलकर ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि रविवार को श्री अमित शर्मा का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मृतक के परिजन को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
Latest NEWS
- चुटकियों में समतल होगा खेत, जानें कैसे काम करती है लेजर लेवलर मशीन और कितनी है कीमत
- किसानों की मौज! पिकअप वाहन खरीदने पर मिलेगी ₹3.25 लाख तक सब्सिडी, गेंदा की खेती पर भी अनुदान
- धनिया की खेती से बढ़ाएं कमाई, इन 6 उन्नत किस्मों से मिलेगा बेहतर उत्पादन; जानें बुवाई का सही तरीका
- तोरिया की फसल से 90 दिन में कमाई का मौका, बीज पर मिल रही 55% सब्सिडी; जानें बुवाई का सही तरीका
- 5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन का बिजनेस, जानें लागत, कमाई और सब्सिडी की पूरी जानकारी
- जयपुर में सेवा सेतु अभियान संपन्न: जेडीए ने 1 घंटे में जारी किए लीजहोल्ड पट्टे, 3774 मामलों का हुआ निस्तारण
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड: जयपुर समेत 3 शहरों में बनेंगे फ्लैट और मकान, जानें कीमत व रजिस्ट्रेशन फीस
- बिहार में पक्का घर बनाने के लिए 24.14 करोड़ रुपये मंजूर, PM आवास योजना के तहत मिलेगा लाभ
Monday, October 19

