जोधपुर एम्स में हुआ अंगदान, एक किडनी एवं हृदय प्रत्यारोपण एसएमएस में हुआ, एक किडनी एम्स एवं लीवर महात्मा गांधी अस्पताल में प्रत्यारोपित जयपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण के कार्य को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। शनिवार को प्रदेश में एक और अंगदान हुआ। एम्स जोधपुर में एक ब्रेन डेड मरीज के अंग दान किये गए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह के निर्देशन में अंगदान एवं प्रत्यारोपण के इस मानवीय कार्य को मंजिल तक पहुंचाया गया। श्रीमती सिंह ने…
Author: editor
मां के प्रति सम्मान और धरती मां के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक – वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री जयपुर,। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने आज शहर के महात्मा ज्योतिबा फुले विधा आश्रम संस्थान (सैनी छात्रावास) द्वारा आयोजित एक पेड़ माँ के नाम अभियान के कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सैनी समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री शर्मा का फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किया गया एक पेड़ मां…
विधानसभा अध्यक्ष वार्ड संख्या एक में विकास कार्य का शुभारम्भ जयपुर, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर का सुनियोजित विकास होगा। सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा और पर्यटन विकास हमारी प्राथमिकता है। इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध रूप से काम होगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को वार्ड संख्या एक में विकास कार्यों शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अजमेर शहर का सुनियोजित विकास किया जाएगा। राज्य बजट एवं राज्य सरकार की ओर से हाल ही में सड़कों के विकास के लिए कई करोड़ रूपयों की घोषणा की गई है। शहर की सड़को के…
दृष्टिबाधित शिक्षक भावेश रेबारी की परिवेदना का हाथों-हाथ किया निराकरण— डूंगरपुर से उदयपुर स्थानांतरण का दिया भरोसा, जयपुर, 28 वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने दृष्टिबाधित शिक्षक की परिवेदना पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान जिला डूंगरपुर में पदस्थापित तृतीय श्रेणी अंग्रेजी लेवल 2 के दृष्टिबाधित शिक्षक भावेश रेबारी ने अपनी परिवेदना शिक्षा मंत्री के समक्ष व्यक्त की। शिक्षक ने बताया कि वह दृष्टिबाधित है एवं कुछ दिनों पहले उन्हें आंशिक रूप से लकवा भी हो चुका है। ऐसे में वह अपनी राजकीय सेवा अच्छे ढंग से…
कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम एवं लंबित प्रकरणों की करेंगे मौके पर समीक्षा —फील्ड से फीडबैक लेकर कसेंगे अपराधों पर लगाम जयपुर, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सोमवार से अपने प्रभार वाली पुलिस रेंज का सघन दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा सीएमओ में शनिवार को ली गई गृह विभाग की समीक्षा बैठक में इस बाबत विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक डीजीपी श्री उत्कल रंजन साहू ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी रेंज प्रभारी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजी) को रेंज…
आईसीयू में जाकर पीड़ित बच्ची से मिले- पीड़ित बच्ची का बेहतरीन इलाज हो और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए -चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जयपुर, 31 अगस्त। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शनिवार को उम्मेद अस्पताल का दौरा किया । उन्होंने आईसीयू में 14 दिनों से भर्ती पीड़ित बच्ची से मुलाकात की और चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीड़ित बच्ची का का हो बेहतर इलाज – चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री उम्मेद अस्पताल के आईसीयू में 14 दिन से भर्ती पीड़ित बालिका से मिले। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अफजल हकीम, डॉ सुनील कोठारी, डॉ…
प्रदेश की जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा: पीएचईडी मंत्री जयपुर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल ने रविवार को भीलवाड़ा जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में विभाग की वर्तमान गतिविधियों, जल जीवन मिशन, अमृत–2 सहित विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। श्री कन्हैयालाल ने कहा कि राज्य सरकार पेयजल से जुड़ी हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर है। प्रदेश में जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का सदुपयोग कर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने…
विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा भर्तृहरि व पाण्डूपोल हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की जयपुर, एक सितम्बर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अलवर जिला स्थित भर्तृहरि धाम व पाण्डूपोल हनुमान मंदिर पंहुचकर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री संजय शर्मा मौजूद रहे। श्री देवनानी ने कहा कि सरिस्का अभयारण्य में स्थित भर्तृहरि धाम बाबा भर्तृहरि की तपोभूमि होने के साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा में राज्य…
राज्यपाल श्री बागडे ने शिविर का शुभारंभ किया, राज्यपाल ने कहा, रक्तदान महादान और जीवनदान जयपुर, राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार को अखिल भारतीय गौ शाला सहयोग परिषद द्वारा गौ ऋषि प्रकाशदास जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित महा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।उन्होंने वहां रक्तदान करने वाले दानदाताओं से संवाद करते हुए उनका अभिनंदन किया और प्रमाणपत्र प्रदान किये। उन्होंने इस दौरान कहा कि रक्तदान महादान है। यह जीवनदान हैं। यह करके आप कहीं भी किसी की जान बचा सकते हैं। श्री बागडे ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा हेतु रक्तदान अमूल्य है। इसके लिए निरंतर जागरूकता…
संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिला स्थित ग्राम पंचायत बेरू में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। जयपुर, श्री पटेल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जन अभियान बन गया है। यह अभियान उनका प्रकृति की सेवा करने एवं मां के प्रति सम्मान का भाव दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश में भी ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान’ प्रारम्भ कर इस वर्ष 7 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। हरियाली तीज के अवसर पर ‘एक…
