विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रतिबद्ध सरकार —पशुपालन मंत्री जयपुर, 30 अगस्त। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को पाली जिले के सुमेरपुर में वाइब्रेंट फार्मेसी कॉलेज नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के अध्ययन व कैरियर निर्माण के लिये सभी प्रकार के साधन सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और सुमेरपुर के विकास के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की मंशा है कि राज्य में विकास के कार्य हो और प्रदेश विकसित बने…
Author: editor
हर अस्पताल में होगा हॉस्पिटल स्क्रीनिंग एवं वायलेंस प्रिवेंशन कमेटी का गठन —चिकित्सा मंत्री जयपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि प्रदेश में मौसमी बीमारियों की रोकथाम का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। विगत वर्ष की तुलना में अब तक मलेरिया एवं डेंगू के केस लगभग आधे हैं। ज्यादातर जिलों में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि आगे भी स्थिति नियंत्रण में रहे, इसके लिए विभागीय अधिकारी पूरी सजगता और सतर्कता के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। चिकित्सा…
नैत्रहीन शिक्षक को मिला इच्छित स्थान पर पदस्थापन जयपुर, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर के रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के मोड़क गांव में आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर में नेत्रहीन विशेष अध्यापक लेवल-2 श्री बनवारी लाल सेन ने शिक्षा मंत्री से अपनी फरियाद में अनुरोध किया कि उनका स्थानांतरण उनके घर के निकट कर दें। शिक्षा मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए श्री बनवारी लाल को उनके इच्छित स्थान पर लगाने के निर्देश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को दिए। उल्लेखनीय है कि 100 प्रतिशत नैत्रहीन श्रेणी में आने वाले बनवारी लाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव अकरन, ब्लॉक खानपुर जिला झालावाड़…
सितंबर से दिसंबर, 2024 तक आयोजित होगी 21वीं अखिल भारतीय पशुधन गणना – पशुधन गणना की बारीकियों से रूबरू हुए 600 से ज्यादा पर्यवेक्षक एवं प्रगणक जयपुर, भारत सरकार द्वारा सितंबर, 2024 से दिसंबर, 2024 तक 21वीं अखिल भारतीय पशुधन गणना का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके तहत जिला-जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दूदू, कोटपुतली-बहरोड़ के पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. सुनिता सेजरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. हनुमान सहाय मीणा ने बताया कि आगरा रोड…
पुलिसिंग विद एक्सीलेंस-‘द वे फॉरवर्ड’ की थीम पर चला चिंतन मनन का दौर, मंथन से निकले निष्कर्ष और सुझावों पर बनेगा प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग का रोडमैप -डीजीपी जयपुर, ‘पुलिसिंग विद एक्सीलेंस-द वे फॉरवर्ड’ की थीम पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में शुक्रवार को सम्पन्न हुई दो दिवसीय ‘स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस’ के तकनीकी सत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों के प्रेजेंटेशंस, ग्रुप डिस्कसंस, खुली चर्चाओं और क्वेश्चन-आंसर सेशंस में चिंतन-मनन के निष्कर्षों के आधार पर प्रदेश में और बेहतर पुलिसिंग का रोडमैप तैयार किया गया है। कॉन्फ्रेंस में आए सुझावों और अनुशंसाओं से प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग…
परिवादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, हर व्यक्ति को सुलभ हो सरकारी योजनाओं का लाभ —जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री जयपुर, जनजाति अंचल की जनसमस्याओं के प्रभावी व त्वरित निस्तारण की दिशा में पहल करते हुए प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने शुक्रवार को उदयपुर संभाग मुख्यालय पर जनसुनवाई की। इस अवसर पर विभिन्न समस्याएं लेकर आए परिवादियों को पास बैठाकर उनकी बात को सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन परिवादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली इस…
हमारा उद्देश्य -देश सबसे पहले, हमने राष्ट्रहित में कई बड़े काम किये, हमारी प्राथमिकता-गरीब के घर तक पहुंचे शुद्ध पेयजल, बिजली और सड़क —जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री जयपुर, प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि हमारा उद्देश्य -देश सबसे पहले है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने राष्ट्रहित में कई बड़े काम किये है इनमें राममंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने जैसे कई काम शामिल है। मंत्री श्री खराड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। गरीब के घर…
विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की, सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में रहा उप मुख्यमंत्री का जन्मदिन जयपुर, 31 अगस्त। उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने आज शनिवार को अपना 55 वां जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर जयपुर एवं दूदू विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने हजारों की संख्या में उपमुख्यमंत्री का दिल खोलकर स्वागत- अभिनंदन किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने फूल बरसा कर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। डॉ बैरवा ने भी पूरी आत्मीयता के साथ सभी का अभिवादन और शुभकामनाएं स्वीकार कीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री…
प्रदेश में कैंसर से बचाव के लिए संचालित होगा व्यापक अभियान स्क्रीनिंग, जांच एवं उपचार सेवाएं होंगी और सुदृढ़ जयपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक स्तर पर कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाया जाएगा। आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सीएचओ के माध्यम से कैंसर रोकथाम के कार्य को गांव-ढाणी तक अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। स्क्रीनिंग के लिए जिलेवार योजना भी बनाई जाएगी। साथ ही, प्रदेश में अक्टूबर माह से वृहद स्तर पर कैंसर जागरूकता अभियान…
एक्शन प्लान बनाकर प्रभावी क्रियान्विति के दिए निर्देश जयपुर, चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने शनिवार को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्ध आरयूएचएस अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। आरयूएचएस परिसर में आयोजित बैठक में श्रीमती सिंह ने कहा कि राज्य सरकार आरयूएचएस अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के विस्तार एवं इसे एम्स की तर्ज पर रिम्स के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कदम उठा रही है। आरयूएचएस प्रबंधन इस दिशा में एक्शन…
