अमित शाह ने कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में विकास कार्यों का उद्घाटन किया और नए प्रदक्षिणा मार्ग की आधारशिला रखी। साथ ही मंदिर विकास योजना की समीक्षा भी की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नए प्रदक्षिणा मार्ग और परिवार देवता मंदिर के संरक्षण कार्य की आधारशिला भी रखी।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि तीनों नेता एक ही कार में साथ यात्रा करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।
also read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदिवासी समाज की सराहना की, कहा- आत्मसम्मान…
महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन और विकास कार्यों की समीक्षा
अमित शाह ने महालक्ष्मी देवी के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पश्चिमी महाराष्ट्र मंदिर विकास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज पंजाब से संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर पधारे सम्मानित नेताओं, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े साथियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पंजाब में… pic.twitter.com/yEJoc57j8j
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 20, 2026
धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर जोर
मंदिर परिसर में चल रहे संरक्षण कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना बताया गया है। नए प्रदक्षिणा मार्ग के निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
राजनीतिक कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल
कोल्हापुर दौरे के दौरान अमित शाह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे इचलकरंजी में किसानों की सभा में शामिल होंगे। भाजपा द्वारा आयोजित इस रैली का उद्देश्य विधानसभा चुनावों में महायुति को समर्थन देने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करना बताया जा रहा है।

