मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पलवल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे। हरियाणा के 15,82,000 किसानों के खाते में सम्मान राशि भेजी जाएगी।
“हरियाणा देश का पहला राज्य है जो अपने किसानों की 24 फसलें MSP पर खरीदता है। फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे के अंदर सुनिश्चित हो, इसके लिए हरियाणा सरकार ने ई- खरीद एप्लीकेशन की शुरुआत की है। आज प्रदेश का युवा खेती को नवाचार और व्यवसाय के रूप में अपना रहा है।”, श्री नायब सिंह सैनी

