Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro चीन में लॉन्च हो गए हैं। 3.2K 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और 11,000mAh तक की बैटरी वाले इन टैबलेट की कीमत और फीचर्स जानें।
Xiaomi Pad 9 Series: Xiaomi ने चीन में अपनी नई टैबलेट सीरीज के तहत Xiaomi Pad 9 और Xiaomi Pad 9 Pro को लॉन्च कर दिया है। दोनों डिवाइस में हाई-रिजॉल्यूशन 3.2K डिस्प्ले, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने दोनों टैबलेट को अलग-अलग प्रोसेसर और कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया है।
नई सीरीज में प्रो मॉडल को ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर के साथ उतारा गया है, जबकि स्टैंडर्ड Pad 9 को भी दमदार परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon चिपसेट मिलता है। दोनों टैबलेट Xiaomi के HyperOS 4 पर काम करते हैं।
Xiaomi Pad 9 की कीमत
Xiaomi Pad 9 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत CNY 2,999 (करीब 42,800 रुपये) रखी गई है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 3,299 यानी लगभग 47,000 रुपये है।
वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 यानी करीब 54,000 रुपये है। यह टैबलेट सिल्वर, क्लाउड सीडर ग्रीन, ब्लैक और आइस पीच पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Xiaomi Pad 9 Pro की कीमत
Xiaomi Pad 9 Pro के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 3,799 (करीब 54,000 रुपये) से शुरू होती है। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,099 यानी लगभग 58,500 रुपये है।
12GB + 256GB मॉडल के लिए CNY 4,599 यानी करीब 65,600 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 यानी लगभग 71,300 रुपये है।
also read: इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, 10000mAh बैटरी से लेकर 1.5K…
Xiaomi Pad 9 Pro के फीचर्स
Xiaomi Pad 9 Pro में 12.5 इंच का 3.2K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। 12GB और 16GB RAM मॉडल में 9,600Mbps स्पीड वाली LPDDR5T RAM मिलती है, जबकि 8GB वेरिएंट LPDDR5X RAM के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें तो 128GB मॉडल में UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। अन्य स्टोरेज वेरिएंट में UFS 4.1 तकनीक मिलती है।
11,000mAh की बैटरी
Pad 9 Pro में 11,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा टैबलेट में 22.5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, टैबलेट करीब 14.5 घंटे तक शॉर्ट वीडियो प्लेबैक और 20 घंटे तक ऑनलाइन मीटिंग टाइम दे सकता है।
Xiaomi Pad 9 में क्या है खास?
स्टैंडर्ड Xiaomi Pad 9 में 11.2 इंच का 3.2K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए इस मॉडल में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने इसे भी HyperOS 4 के साथ पेश किया है।बैटरी की बात करें तो Pad 9 में 9,720mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Xiaomi के अनुसार, Pad 9 भी करीब 14.5 घंटे तक शॉर्ट वीडियो चलाने और 20 घंटे तक ऑनलाइन मीटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Xiaomi की नई टैबलेट सीरीज में क्या मिलेगा?
Xiaomi Pad 9 सीरीज में कंपनी ने बड़ी स्क्रीन, हाई रिफ्रेश रेट, दमदार Snapdragon प्रोसेसर और बड़ी बैटरी पर खास फोकस किया है। Pad 9 Pro को ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर के साथ पेश किया गया है, जबकि Pad 9 अपेक्षाकृत किफायती विकल्प के तौर पर सामने आता है।
फिलहाल इन दोनों टैबलेट की लॉन्चिंग चीन में हुई है। भारत समेत अन्य बाजारों में इनके लॉन्च को लेकर उपलब्धता और कीमत की जानकारी का इंतजार है।

