Xiaomi Mijia Portable Electric Shaver Pro लॉन्च हुआ। जानें इसके फीचर्स, 60 दिन की बैटरी लाइफ, IPX8 रेटिंग, कीमत और डिजाइन से जुड़ी जानकारी।
Xiaomi ने अपने पर्सनल केयर प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नया Mijia Portable Electric Shaver Pro लॉन्च किया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक शेवर को Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया है। यह डिवाइस कॉम्पैक्ट डिजाइन, बेहतर शेविंग टेक्नोलॉजी और लंबी बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है।
कंपनी ने इस नए शेवर को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो ट्रैवल के दौरान एक प्रीमियम और पोर्टेबल शेविंग डिवाइस इस्तेमाल करना चाहते हैं।
Xiaomi Mijia Portable Electric Shaver Pro के फीचर्स
Mijia Portable Electric Shaver Pro में यूनीबॉडी अलॉय मेटल डिजाइन दिया गया है, जो इसे मजबूत और प्रीमियम लुक प्रदान करता है। यह इलेक्ट्रिक शेवर तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है:
- स्टेन गोल्ड
- सिल्वर
- मिडनाइट ग्रे
कॉम्पैक्ट साइज होने की वजह से इसे आसानी से बैग में कैरी किया जा सकता है।
बेहतर शेविंग के लिए खास ब्लेड सिस्टम
इस इलेक्ट्रिक शेवर में रैपराउंड शेविंग लॉक स्ट्रक्चर दिया गया है। इसमें डबल रिंग कॉरगेटेड फॉइल और स्टेनलेस स्टील ब्लेड का इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi के अनुसार, यह डिजाइन यूजर्स को स्मूथ और आरामदायक शेविंग एक्सपीरियंस देने में मदद करता है।
also read: Sony ने भारत में लॉन्च किए नए प्रीमियम हेडफोन्स और ईयरबड्स, Google…
IPX8 वाटर रेजिस्टेंस और स्मार्ट सेंसर
Mijia Portable Electric Shaver Pro को IPX8 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी के संपर्क में भी बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें एक बिल्ट-इन सेंसर भी दिया गया है। यह सेंसर त्वचा के संपर्क में आते ही शेवर को ऑटोमैटिक तरीके से एक्टिव कर देता है। इससे अनावश्यक बैटरी खर्च कम होता है और डिवाइस की बैटरी लाइफ बेहतर रहती है।
सिंगल चार्ज में मिलेगी 60 दिन की बैटरी लाइफ
Xiaomi का दावा है कि Mijia Portable Electric Shaver Pro एक बार फुल चार्ज होने के बाद करीब 60 दिनों तक बैकअप देने में सक्षम है। लंबी बैटरी लाइफ इसे ट्रैवल करने वाले यूजर्स के लिए एक उपयोगी गैजेट बनाती है।
Xiaomi Mijia Portable Electric Shaver Pro की कीमत
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक शेवर को चीन में 349 युआन (लगभग 4,928 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है। फिलहाल लॉन्च ऑफर के तहत इसे 296.65 युआन (करीब 4,188 रुपये) में खरीदा जा सकता है। चीन में इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।
अभी Xiaomi ने इस इलेक्ट्रिक शेवर की भारत में लॉन्चिंग या उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

