Vivo ने नया Vivo T5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसमें 7,200mAh बैटरी, Snapdragon 6s Gen 2 प्रोसेसर और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में 50MP कैमरा भी दिया गया है।
Vivo ने अपने T5 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Vivo T5 चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के T5 Pro 5G और T5x 5G के साथ लाइनअप में शामिल हो गया है।
यह नया 4G स्मार्टफोन दमदार बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में खास बनाता है।
Snapdragon प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Vivo T5 में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी प्रदान करता है। फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
बड़ी 7,200mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
also read: WhatsApp, Instagram और Facebook के प्रीमियम फीचर्स अब होंगे पेड…
डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo T5 में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,250 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन को ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। यह डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनाता है।
कैमरा सेटअप
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo T5 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 32,000 रुपये रखी गई है। फिलहाल यह फोन Vivo Mexico के ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध है।

