अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘घिस-घिस-घिस’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। रिलीज के कुछ ही दिनों में यह गाना करोड़ों व्यूज के साथ वायरल हो गया है।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना ‘घिस-घिस-घिस’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा है और यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो चुका है।
रिलीज के कुछ ही दिनों में इस गाने ने यूपी, बिहार और झारखंड में खास लोकप्रियता हासिल कर ली है। सोशल मीडिया पर इस पर लगातार रील्स बन रही हैं और यह गाना लाखों लोगों की पहली पसंद बन चुका है।
also read: वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को CBFC से मिली मंजूरी…
यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज, ट्रेंडिंग में शामिल
गाना रिलीज के चार दिन के भीतर ही यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है और टॉप ट्रेंडिंग में जगह बना चुका है। इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।
भावुक हुईं अक्षरा सिंह, फैंस को दिया संदेश
गाने की सफलता से खुश होकर अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा कि अब यह गाना सिर्फ उनका नहीं रहा, बल्कि यूपी, बिहार, झारखंड के साथ-साथ पूरे देश का बन गया है।
अक्षरा ने फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा कि यह प्यार उन्हें आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है और अभी इस गाने को और ऊपर ले जाना है।
View this post on Instagram
सेट पर अक्षय कुमार का सपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान अक्षरा सिंह को लेकर कुछ चर्चा हुई थी, जहां उन्होंने अपने किरदार और लुक को लेकर असहजता जताई थी। इसी दौरान अक्षय कुमार ने उनका समर्थन किया और सुनिश्चित किया कि एक्ट्रेस अपनी सुविधा के अनुसार ही शूट करें।
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल और अरशद वारसी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

