Vastu Tips: दान-पुण्य, साफ-सफाई, अन्न की बचत, अतिथि सत्कार और अनुशासन से घर में धन की कमी नहीं होती और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है
Vastu Tips: महान अर्थशास्त्री, रणनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य, उनके द्वारा चाणक्य नीति का निर्माण किया गया था, जिसमें मनुष्य के जीवन के लगभग हर हिस्से पर कुछ महत्वपूर्ण व जीवन को बेहतर बनाने वाली बाते बताई हैं। नीतिशास्त्र कहता है कि अगर हम इन बातों को अपने जीवन में लागू करते हैं तो हमें बेहतर जीवन जीने में कोई बाधा नहीं होगी।
चाणक्य नीति में भी कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होगी और मां लक्ष्मी हमेशा उन पर कृपा बनाए रखेगी। तो आइए जानते हैं क्या नियम बताए हैं जिनका हर व्यक्ति को पालन करना चाहिए।
दान-पुण्य और सेवा भावना
आचार्य चाणक्य का मत है कि जिस घर के लोग दान-पुण्य या परोपकार करते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। जरूरतमंदों की सहायता करने पर आपको भी उनका आशीर्वाद मिलेगा। उनकी दुआओं से व्यक्ति बहुत कुछ पाता है। इसलिए चाणक्य नीति कहती है कि हर व्यक्ति को अपने समार्थ्य के अनुसार दान-पुण्य करना चाहिए।
साफ-सफाई
शास्त्रों में भी मां लक्ष्मी को साफ-सफाई का स्थान बताया गया है। फिर चाहे घर की सफाई हो या खुद की। माना जाता है कि अगर आप स्वयं को साफ-सुथरा रखते हैं और घर को भी साफ-सुथरा रखते हैं, तो माता लक्ष्मी हमेशा आपके घर पर कृपा करती हैं। ऐसे घरों को कभी धन की कमी नहीं होती और आर्थिक तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ता।
अन्न की बचत
आचार्य चाणक्य ने कहा कि जिस घर में खाना अपमानित किया जाता है, उस घर में मां लक्ष्मी कभी नहीं रहती क्योंकि खाना देवता के समान है. इसलिए अगर कोई अपने घर में खाना बर्बाद करता है, तो उसे पाप का भागी बनना पड़ता है और धन के संकट से भी गुजरना पड़ता है।
अतिथि सम्मान
चाणक्य ने कहा कि जिन घरों में अतिथियों को सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाता है, उन घरों में हमेशा सुख-समृद्धि रहती है। इन्हें कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है, इसलिए घर आए मेहमान का सम्मान करें।
संयम और नियंत्रण
जिन लोगों का जीवन हमेशा अनुशासनपूर्ण और संयमित होता है, उनके घरों में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे उनके घरों में बरकत भी बनी रहती है। यही कारण है कि आप अपने आप को जितना अनुशासित रखेंगे, उतना अधिक लाभ आपको मिलेगा और मां लक्ष्मी भी आप पर उतनी ही कृपाशील रहेगी।
For more news: Religion

