संचिता उगाले सुसाइड केस: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस संचिता उगाले की कथित आत्महत्या मामले में उनके पिता ने कई गंभीर खुलासे किए हैं। जानें पूरा मामला और परिवार का बयान।
संचिता उगाले सुसाइड केस: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें उभरती हुई एक्ट्रेस संचिता उगाले ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। मामले के बाद उनके पिता मच्छिंद्र उगाले ने मीडिया से बातचीत में बेटी की मानसिक स्थिति को लेकर कई अहम बातें साझा की हैं।
“अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी” – पिता का बयान
पिता के अनुसार संचिता कई बार सामान्य और खुश दिखाई देती थीं, लेकिन अचानक ही वह मानसिक तनाव या डिप्रेशन जैसी स्थिति में चली जाती थीं।
परिवार का कहना है कि वे लगातार उसके साथ रहते थे और उसे अकेला कम से कम छोड़ने की कोशिश करते थे, लेकिन घटना वाले दिन वह कुछ समय के लिए अकेली रह गई थीं।
View this post on Instagram
“उसे टॉर्चर किया जा रहा था” – गंभीर आरोप
संचिता उगाले के पिता ने यह भी दावा किया कि उनकी बेटी पर किसी न किसी तरह का मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। उनके अनुसार पैसों या अन्य मामलों को लेकर उसे परेशान किया जाता था, जिससे वह लगातार तनाव में रहती थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
also read: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने निभाया वादा, 180 छात्रों को दी स्क…
प्रशासन से न्याय की मांग
परिवार ने प्रशासन से इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी तरह की प्रताड़ना या लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पिता ने भावुक होकर कहा कि यह सिर्फ उनकी बेटी का मामला नहीं है, बल्कि समाज की हर बेटी की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार संचिता अपने परिवार के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थीं और घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

