Realme P4R 5G जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इसमें 8,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और दमदार MediaTek प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
Realme अपनी P4 सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम Realme P4R 5G बताया जा रहा है। यह कंपनी की P-सीरीज का पहला “R” ब्रांडिंग वाला फोन होगा, जो यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स के साथ आ सकता है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और पूरी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के जरिए इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं।
Realme P4R 5G की संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, टिप्सटर संजू चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि इस फोन की बॉक्स कीमत लगभग 44,999 रुपये हो सकती है। हालांकि यह MRP है और असल बिक्री कीमत इससे काफी कम होने की उम्मीद है। भारत में इसकी संभावित कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है। यह फोन 4GB/128GB, 6GB/128GB और 6GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है।
also read: Vivo T5 लॉन्च: बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ नया मिड-रेंज स्मार्टफोन
Realme P4R 5G के संभावित फीचर्स
लीक्स के मुताबिक Realme P4R 5G में कई दमदार स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिल सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 8,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
डिस्प्ले: इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक हो सकती है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर मिलने की संभावना है।
प्रोसेसर: डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 या Dimensity 7400 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
अन्य फीचर्स: फोन में बेहतर कूलिंग के लिए 5,300mm² VC कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन
रिपोर्ट्स के अनुसार Realme P4R 5G को इस महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

