प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने लैंगिक भेदभाव को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 वर्ष पूरे होने पर कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान एक परिवर्तनकारी पहल बन गया है जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी रही है। उनका कहना था कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान ने लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने और बालिकाओं को सशक्त बनाने में मदद की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम से कम बाल लिंगानुपात वाले जिलों में काफी सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जमीनी स्तर पर इस अभियान को सशक्त बनाने वाले सभी लोगों की सराहना की।
“एक्स” पर उन्होंने लिखा:
#बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ अभियान की आज 10वीं वर्षगांठ है। पिछले दस वर्षों में, यह एक परिवर्तनकारी पहल बन गया है जिसमें सभी क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया है।”
#बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ अभियान ने लैंगिक भेदभाव को दूर करने में मदद की है और बालिकाओं को शिक्षा और अपने सपनों को पूरा करने के अवसरों तक पहुंच देने के लिए सही वातावरण बनाया है।”
Today we mark 10 years of the #BetiBachaoBetiPadhao movement. Over the past decade, it has become a transformative, people powered initiative and has drawn participation from people across all walks of life.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2025
लोगों और विभिन्न सामुदायिक सेवा संगठनों के समर्पित प्रयासों के कारण #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ ने बहुत कुछ हासिल किया है। लैंगिक समानता का महत्व जागरूकता अभियानों से बढ़ गया है और कम बाल लिंग अनुपात वाले जिलों में काफी सुधार हुआ है।”
मैं जमीनी स्तर पर इस आंदोलन को सशक्त बनाने वाले सभी हितधारकों की सराहना करता हूँ। आइए, हम अपनी बेटियों के अधिकारों की रक्षा करना जारी रखें, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करें और एक समाज बनाएं जहां वे बिना भेदभाव के आगे बढ़ सकें। हम सब मिलकर आने वाले वर्ष भारत की बेटियों को और अधिक प्रगति और अवसर दे सकते हैं। #बेटीपढ़ाओबेटीबचाओ
For more news: India

