मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार निर्वाचित कार्यकाल के आधार पर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम और गौरवशाली क्षण बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विशेष प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाना देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
also read: खरीफ सीजन से पहले खाद आपूर्ति पर सख्ती: श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों…
दूरदर्शी नेतृत्व ने बदली भारत की तस्वीर
नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम और जनकल्याण के प्रति समर्पण ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक स्वर्णिम और गौरवशाली अध्याय जुड़ा है।
लगातार निर्वाचित कार्यकाल के आधार पर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विशेष प्रस्ताव पारित कर उनका… pic.twitter.com/L0AX4ZAIBu
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 10, 2026
विकसित भारत के संकल्प को मिली गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
लोकतंत्र में जनता के विश्वास का प्रतीक
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि देशवासियों के अटूट विश्वास, समर्थन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व आने वाले वर्षों में भी राष्ट्र निर्माण और विकास की नई गाथाएं लिखता रहेगा।

