नई खेलो इंडिया योजना को मंजूरी मिलने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी का आभार जताया। योजना से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नई खेलो इंडिया योजना को मंजूरी दिए जाने का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना देश में खेल संस्कृति को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नई खेलो इंडिया योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इससे देशभर के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता को विकसित करने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
also read: संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सम्मानितजनों से मुलाका…
उन्होंने कहा कि खेल क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। नई योजना के तहत खेल महासंघों को मजबूत सहयोग मिलने से खेल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन और संसाधन प्राप्त होंगे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में नई ‘खेलो इंडिया योजना’ को मिली मंजूरी देश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाओं और खेल महासंघों को सुदृढ़ सहयोग से देशभर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर प्राप्त… pic.twitter.com/soRfBlIx80
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) July 31, 2026
भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं का सशक्तीकरण और भारत को विश्व स्तर पर एक मजबूत खेल राष्ट्र के रूप में स्थापित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नई खेलो इंडिया योजना इसी लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच, प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। सरकार के प्रयासों से आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का गौरव बढ़ाने में सफल होंगे।
मुख्यमंत्री ने नई खेलो इंडिया योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय देश के लाखों युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगा और भारत में खेलों के प्रति उत्साह को और बढ़ावा मिलेगा।

