Mohini Ekadashi 2025: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाता है, जो इस वर्ष 8 मई को है। मोहनी एकादशी के दिन बुधादित्य योग और हर्षण योग बन रहे हैं…
Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी का व्रत होगा। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इस दिन व्रत रखकर विधिपूर्वक चतुर्भुज स्वरूप भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी दुःख दूर होते हैं और हर काम पूरा होता है। धार्मिक मान्यताओं में कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप लेकर देवताओं को अमृत पिलाया था। ज्योतिषशास्त्र में भी मोहिनी एकादशी का महत्व बताया गया है और इसके लिए कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से भगवान विष्णु की कृपा से धन लाभ और सभी कष्ट दूर होंगे। साथ ही, कुंडली में कोई दोष भी निकाल दिया जाएगा। जाने मोहिनी एकादशी के दिन कौन से उपाय धन लाभ देंगे…।
इस उपाय से समस्याएं दूर होंगी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत रखकर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही कनकधारा स्तोत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी करना चाहिए। इस दिन आपको कुछ दान भी करना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ कुंडली में ग्रहों का दोष दूर होता है, बल्कि जीवन में आने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
मोहिनी एकादशी पर यह ध्यान रखें
मोहिनी एकादशी पर तुलसी की पूजा करनी चाहिए, लेकिन इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। तुलसी एकादशी के दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान विष्णु का स्मरण करें। इसलिए इस दिन सुबह शाम तुलसी की पूजा करें, लेकिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें। शाम को तुलसी के पास दो घी के दीपक जलाएं।
इस उपाय से व्यापार में सुधार होगा
अगर व्यापार या दुकान सही से नहीं चल रहा है, तो मोहिनी एकादशी का व्रत रखकर ग्यारह गोमती चंक्र और एक एकाक्षी नारियल लें। इन दोनों चीजों को पीले कपड़े में बांधकर एक पोटली बना लें. इसे दुकान या बिजनस के मंदिर में रखकर पूजा करें। अब पोटली को दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आप धन प्राप्त करेंगे।
इस उपाय से भाग्य में होगी तरक्की
गुरुवार को मोहिनी एकादशी भी है, इसलिए इस दिन भगवान विष्णु के साथ केले के वृक्ष की पूजा करें। साथ ही केले के पेड़ की जड़ में घी का दीपक जलाकर हल्दी की गांठ अर्पित करें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो भाग्य आपके साथ हमेशा रहेगा और आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जो आपको जीवन के हर क्षेत्र में लाभ देगा।
इस उपाय से आर्थिक तंगी दूर होगी
मोहिनी एकादशी के दिन, भगवान विष्णु को एक पान के पत्ते पर ॐ विष्णवे नमः मंत्र लिखकर अर्पित करें। इसके बाद श्रीमद्भगवद्गीता या विष्णु चालीसा पढ़ें और घी के दीपक से आरती करें। रात को घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक भी जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आएगी, साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होगी।
For more news: Religion

