IND vs SL Warm Up Match: भारत-श्रीलंका वॉर्मअप मैच 7 अगस्त से शुरू होगा। जानें मैच टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल और टीम स्क्वॉड की पूरी जानकारी।
IND vs SL Warm Up Match: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले 3 दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच के जरिए श्रीलंका की परिस्थितियों को समझने और अपनी तैयारियों को मजबूत करने उतरेगी।
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मुकाबला खेलेगी। यह मैच 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
इस वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज से पहले अपनी रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखेगी। वहीं श्रीलंका XI में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा।
कब खेला जाएगा भारत-श्रीलंका वॉर्मअप मैच?
भारत और श्रीलंका XI के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला 7 अगस्त (शुक्रवार) से शुरू होगा।
कहां खेला जाएगा मुकाबला?
यह अभ्यास मैच कोलंबो के नॉनडेसक्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत के समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।
also read: सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 World Cup टीम, रोहित-कोहली समेत इन…
टीवी पर कहां देख सकेंगे लाइव?
भारत और श्रीलंका XI के बीच होने वाले वॉर्मअप मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
मोबाइल पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। क्रिकेट फैंस मोबाइल, टैबलेट या अन्य डिवाइस पर मैच का आनंद ले सकेंगे।
भारत की टेस्ट तैयारियों पर रहेगी नजर
शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन को आजमाना चाहेगी। हालांकि टीम इंडिया को कुछ खिलाड़ियों की कमी खल सकती है। साई सुदर्शन चोट के कारण टीम से नहीं जुड़ पाए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
भारत का संभावित स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और औकिब नबी।
श्रीलंका XI का स्क्वॉड
निशान मदुश्का, रविंदु रशंथा, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवांथा और दिलुम सुदीरा।
टेस्ट सीरीज से पहले अहम मुकाबला
भारत-श्रीलंका वॉर्मअप मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी जहां विदेशी परिस्थितियों में अपनी लय हासिल करने की कोशिश करेंगे, वहीं श्रीलंका XI के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका तलाशेंगे।

