Dupty CM Diya kumari: गोयनका गौरव सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को किया सम्मानित— शेखावाटी के उद्योगपति परिवारों से राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत राजस्थान में निवेश करने का किया आह्वान
Dupty CM Diya kumari सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी पहुंची। इस दौरान डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने फतेहपुर में श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट द्वारा आयोजित गोयनका गौरव सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि रही। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी नि:स्वार्थ सेवा और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में उनके अनमोल योगदान का प्रतीक है। उन्होंने शेखावाटी के उद्योगपति परिवारों से आह्वान किया कि वह लोग राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत राजस्थान में निवेश करें और राजस्थान के विकास में अपनी भागीदार निभाएं।
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि जब राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार थी, उस समय हवेलियों के संरक्षण के लिए कमेटी भी बनी थी। उस समय हवेलियों के संरक्षण को लेकर बहुत कुछ काम भी हुआ था।
उन्होंने कहा फतेहपुर से बड़े व्यवसायी यहां से प्रस्थान कर बाहर गए ओर उन्होंने अपना व्यवसाय स्थापित कर देश के आर्थिक विकास में योगदान दिया है और अपना नाम किया है। राज्य सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर है। जो पुरानी हवेलिया तोड़ी जा रही है उन्हें रोका जाएगा। उन्होंने कहा प्रशासनिक स्तर पर कार्ययोजना बनाई जाएगी जिससे जो हवेलिया बची हुई है उन्हें तोड़ने से रोका जाए और क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेशभर में इस बार इंद्रदेव की काफी मेहरबानी रही और खूब अच्छी बारिश हुई जिसके कारण जो सड़के बनी थी वह टूट चुकी है उनकी मरम्मत करवाने का कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जायेगा।
कार्यक्रम में श्री शक्ति गोयनका के चैयरमेन राधेश्याम गोयनका, मैनेजिंग ट्रस्टी सुशील गोयनका, अरूण गोयनका, नवल गोयनका, विष्णु गोयनका, आरके गोयनका, राकेश मुनिम, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, श्रवण चौधरी, जितेन्द्र कारंगा सहित प्रवासीगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

