Awarapan 2 Box Office: इमरान हाशमी की फिल्म ने 6 दिनों में 107.50 करोड़ रुपये कमाए और ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़कर 2026 की छठी बड़ी फिल्म बनी।
Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने पहले वीकेंड में भी अच्छी कमाई की और अब वीकडेज में भी इसकी पकड़ बनी हुई है। रिलीज के छह दिनों में फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
बुधवार को फिल्म की कमाई में जरूर गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद ‘आवारापन 2’ ने कई फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।
छठे दिन कितनी हुई ‘आवारापन 2’ की कमाई?
‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 33.75 करोड़ और रविवार को 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
सोमवार को वीकडेज शुरू होने के साथ कमाई घटकर 9.25 करोड़ रुपये रह गई। मंगलवार को फिल्म ने मामूली बढ़त दर्ज करते हुए 9.75 करोड़ रुपये कमाए।
अब बुधवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन करीब 6.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई लगभग 107.50 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
‘कॉकटेल 2’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ को छोड़ा पीछे
छठे दिन की कमाई के साथ ‘आवारापन 2’ ने 2026 में रिलीज हुई कई फिल्मों के पहले बुधवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म ने ‘वेलकम टू द जंगल’ के पहले बुधवार के 6.07 करोड़ रुपये और ‘कॉकटेल 2’ के 5.46 करोड़ रुपये के कलेक्शन से ज्यादा कमाई की है। पहले बुधवार के कलेक्शन के हिसाब से ‘आवारापन 2’ अब 6.75 करोड़ रुपये के साथ पांचवें स्थान पर है।
also read: khalifa movie review: पृथ्वीराज सुकुमारन के स्टाइलिश अंदाज की तारीफ…
2026 में पहले बुधवार की सबसे ज्यादा कमाई
- धुरंधर 2 – 49 करोड़ रुपये
- बॉर्डर 2 – 15.04 करोड़ रुपये
- धमाल 4 – 6.90 करोड़ रुपये
- भूत बंगला – 6.80 करोड़ रुपये
- आवारापन 2 – 6.75 करोड़ रुपये
- वेलकम टू द जंगल – 6.07 करोड़ रुपये
- कॉकटेल 2 – 5.46 करोड़ रुपये
‘आवारापन 2’ बनी साल की छठी बड़ी फिल्म
लगातार मजबूत प्रदर्शन की बदौलत ‘आवारापन 2’ 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गई है। फिल्म ने ‘कॉकटेल 2’ के 104.53 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
अब फिल्म की अगली चुनौती ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जिसने कुल 137.93 करोड़ रुपये कमाए हैं। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ‘आवारापन 2’ के लिए इस आंकड़े को पार करना अगला बड़ा लक्ष्य होगा।
2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़ रुपये
- बॉर्डर 2 – 362.76 करोड़ रुपये
- भूत बंगला – 199.23 करोड़ रुपये
- धमाल 4 – 177.77 करोड़ रुपये
- वेलकम टू द जंगल – 137.93 करोड़ रुपये
- आवारापन 2 – 107.50 करोड़ रुपये
- कॉकटेल 2 – 104.53 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो – 83.35 करोड़ रुपये
- मैं वापस आऊंगा – 65.15 करोड़ रुपये
- है जवानी तो इश्क होना है – 61.78 करोड़ रुपये
दूसरे वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई
फिल्म की कमाई में सोमवार से गिरावट जरूर आई है, लेकिन दूसरे वीकेंड को लेकर मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीदें हैं। अगर शनिवार और रविवार को दर्शकों का रिस्पॉन्स फिर मजबूत रहा, तो फिल्म की कमाई में बड़ी उछाल देखने को मिल सकती है।
‘आवारापन 2’ अब 150 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बनाने की कोशिश करेगी। हालांकि, इसके लिए दूसरे वीकेंड और उसके बाद के दिनों में फिल्म को अपनी पकड़ बनाए रखनी होगी।

