पंजाब में वर्षों से कुत्ते के काटने की घटनाएं केवल एक सामान्य चोट नहीं, बल्कि एक गंभीर जन-स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई थीं। हर साल करीब तीन लाख मामले सामने आने से हजारों परिवारों पर रेबीज़ का खतरा मंडराता रहता था। यह बीमारी इलाज न मिलने पर शत-प्रतिशत घातक होती है, जबकि समय पर टीकाकरण से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। बावजूद इसके, पहले राज्य में एंटी-रेबीज़ वैक्सीन (एआरवी) की सुविधा सीमित संख्या में ही उपलब्ध थी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अब इस गंभीर समस्या…
Author: dishant
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कनाडा, विशेषकर ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के साथ आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के बीच साझेदारी का विस्तार न केवल व्यवसायों के लिए नए अवसर खोलेगा, बल्कि आम लोगों को भी प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बात ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एब्बी के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कही। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कनाडा लंबे समय से भारत और पंजाब का भरोसेमंद साझेदार रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कनाडा के साथ मौजूदा…
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने जम्मू-कश्मीर स्थित श्री माता वैष्णो देवी चिकित्सा उत्कृष्टता संस्थान की एमबीबीएस मान्यता रद्द किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल सैकड़ों छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है, बल्कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र को धर्म और राजनीति से जोड़ने की एक चिंताजनक प्रवृत्ति को भी दर्शाता है। कुलतार सिंह संधवान ने स्पष्ट किया कि इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह से कानूनी और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुए थे। सभी दाखिले केंद्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)…
पंजाब सरकार द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में चलाई जा रही आशीर्वाद योजना के तहत चालू वित्त वर्ष 2025–26 में 31.78 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस सहायता से राज्य के 6,231 अनुसूचित जाति परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। पंजाब की सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के समय आर्थिक सहारा प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रही है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत…
पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोरा ने ब्रिटेन की प्रस्तावित आधिकारिक निवेश पहल यात्रा को मंजूरी न दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र सरकार के इस निर्णय को “दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय” करार देते हुए कहा कि इससे पंजाब द्वारा वैश्विक निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के प्रयासों को अनावश्यक झटका लगा है। मंत्री संजीव अरोरा ने कहा कि विदेश मंत्रालय द्वारा इस यात्रा को अस्वीकृत करने के पीछे कोई स्पष्ट या ठोस कारण नहीं बताया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इससे पहले…
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी से जुड़े कथित फर्जी वीडियो मामले में जालंधर की एक अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने स्पष्ट किया है कि संबंधित वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी और वह पूरी तरह फर्जी है। अदालत ने इस वीडियो को सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। इस फैसले को भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अदालत ने अपने आदेश में फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स…
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार सशक्त होता जा रहा है और पार्टी के प्रति लोगों का भरोसा निरंतर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां पंजाब के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेताओं तथा उनके समर्थकों का भाजपा परिवार में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर ने पंजाब की राजनीति में भाजपा की बढ़ती ताकत और प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, नेतृत्व और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों से प्रेरित होकर कई प्रमुख नेताओं ने आज औपचारिक रूप…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि संत महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं और उनसे प्रेरणा लेकर हरियाणा सरकार सामाजिक समरसता, सद्भाव और समानता को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करेगी। इस राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। समारोह में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से…
प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां लागू कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट–2025 को लागू किया है। कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने इस अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य फलों, फूलों, सब्जियों, औषधीय पौधों एवं अन्य बागवानी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे किसानों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बागवानी क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन अब तक गुणवत्ता युक्त पौध सामग्री की कमी…
हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने वाला अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव इस वर्ष 19 से 25 जनवरी तक भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और इतिहास का ऐसा संगम है, जो देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और संस्कृति प्रेमियों को एक सूत्र में बांधता है। महोत्सव का गौरवमयी शुभारंभ 19 जनवरी को आदिबद्री से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। सरस्वती नदी भारतीय सभ्यता की प्राचीनतम धाराओं में से एक मानी जाती है। अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का उद्देश्य इसी गौरवशाली विरासत को जनमानस…
