Xiaomi 17T Launch: Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो रहा है। 12GB RAM, MediaTek Dimensity 8500 Ultra, Leica कैमरा और 6,500mAh बैटरी वाले इस 5G फोन की कीमत और फीचर्स जानें।
Xiaomi 17T Launch: Xiaomi आज भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च करने जा रहा है। यह डिवाइस कंपनी की फ्लैगशिप 17 सीरीज का हिस्सा है और इसे ‘T’ सीरीज का सबसे किफायती मॉडल माना जा रहा है। इसके साथ ही भारत में Xiaomi की ‘T’ सीरीज की वापसी भी हो रही है।
इससे पहले Xiaomi 17T और 17T Pro को यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है, लेकिन भारतीय बाजार में कंपनी सिर्फ Xiaomi 17T मॉडल को ही पेश कर रही है।
लॉन्च टाइम और उपलब्धता
Xiaomi 17T को आज दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon, Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। यूजर्स कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर इस लॉन्च इवेंट को लाइव भी देख सकेंगे।
Xiaomi 17T की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 17T की कीमत भारत में लगभग ₹66,000 से ₹70,000 के बीच हो सकती है। यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी का एक नया विकल्प होगा।
also read: Jio Best Recharge Plan: 90 दिन तक रिचार्ज की टेंशन खत्म! Jio के ₹89…
Xiaomi 17T के स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 17T में 6.59-इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें HDR10+, Dolby Vision और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है, जो इसे बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस वाला स्मार्टफोन बनाती है।
फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। डिवाइस में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है।
Xiaomi 17T का कैमरा सेटअप
कैमरा के मामले में Xiaomi 17T काफी दमदार माना जा रहा है। इसके रियर में Leica ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
इसमें शामिल हैं:
- 50MP प्राइमरी कैमरा (Light Fusion 800 सेंसर, OIS के साथ)
- 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ)
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Xiaomi 17T में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी लंबे समय तक बेहतर बैकअप देने में सक्षम है।

