तारा सुतारिया ने फैशन इवेंट में रैंप वॉक के दौरान वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो से कपल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक फैशन शो में तारा ने रैंप वॉक करते हुए वीर को फ्लाइंग किस देकर सबको चौंका दिया। इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस इस कपल की बॉन्डिंग को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
रैंप पर तारा का स्टाइल और वीर के लिए फ्लाइंग किस
गुरुवार को आयोजित एक फैशन इवेंट में तारा सुतारिया ने आइवरी और गोल्डन कोर्सेट गाउन में रैंप वॉक किया। उन्होंने हैपी ज्वैलरी के साथ अपना लुक पूरा किया और बेहद गॉर्जियस नज़र आईं। रैंप पर चलते हुए तारा ने जहां सभी का ध्यान खींचा, वहीं वीर पहाड़िया के लिए फ्लाइंग किस भेज कर उन्होंने अपने प्यार को खुलेआम जाहिर कर दिया।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कपल
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने लिखा, “New Couple Alert!” वहीं किसी ने कहा, “उम्मीद है इस बार तारा को धोखा नहीं मिलेगा।” कुछ यूज़र्स ने इसे प्रमोशनल स्टंट भी बताया। बावजूद इसके, लोग तारा और वीर की केमिस्ट्री को लेकर काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं।
रिश्ते पर लग चुकी है मुहर
तारा और वीर के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब वीर पहाड़िया ने तारा की एपी ढिल्लों के साथ एक रोमांटिक फोटो पर “Mine ❤️” कमेंट किया। इसके जवाब में तारा ने भी “Mine” लिखते हुए अपने रिलेशन को सोशल मीडिया पर कन्फर्म कर दिया। इसके बाद से दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया — हाल ही में एयरपोर्ट पर भी ये कपल हाथों में हाथ डाले नजर आया।

