Starlink Internet Service Launch: भारत में Starlink इंटरनेट सेवा की एंट्री हो चुकी है। जानिए इसकी स्पीड, कीमत, इंस्टॉलेशन किट और कैसे यह गांवों में इंटरनेट क्रांति ला सकती है।
Starlink Internet Service Launch: भारत के ग्रामीण और सुदूर इलाकों में इंटरनेट क्रांति लाने के लिए एलन मस्क की कंपनी SpaceX को भारत सरकार से Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इससे उन क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध हो सकेगा, जहां अभी तक मोबाइल नेटवर्क और ब्रॉडबैंड सेवा नहीं पहुंची है।
क्या है Starlink?
Starlink एक Low-Earth Orbit (LEO) सेटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा है, जो पृथ्वी की निचली कक्षा में घूमने वाले हजारों मिनी सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करती है। इसका उद्देश्य ऐसे दूरदराज और पिछड़े क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाना है, जहां परंपरागत नेटवर्क सिस्टम काम नहीं करते।
भारत में Starlink की इंटरनेट स्पीड कितनी होगी?
अन्य देशों के अनुभवों के आधार पर Starlink भारत में भी निम्नलिखित इंटरनेट स्पीड दे सकता है:
-
डाउनलोड स्पीड: 100 – 250 Mbps
-
अपलोड स्पीड: 20 – 40 Mbps
-
लेटेंसी (Ping): 20 – 50 मिलीसेकंड
यह स्पीड गेमिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑनलाइन क्लासेज और HD स्ट्रीमिंग के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
Starlink की कीमत कितनी होगी?
हालांकि अभी भारत में कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनुमानित Starlink India Plans इस प्रकार हो सकते हैं:
-
मासिक प्लान: ₹2,000 – ₹5,000
-
एक बार का इंस्टॉलेशन किट: ₹35,000 – ₹45,000
किट में शामिल होंगे:
-
Starlink डिश एंटीना
-
वायर्स
-
माउंटिंग टूल्स
-
Wi-Fi राउटर
Starlink इंटरनेट के प्रमुख फायदे
-
दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज इंटरनेट सुविधा
-
नेटवर्क न होने पर भी ऑफ-ग्रिड कनेक्टिविटी
-
छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा का फायदा
-
टेलीमेडिसिन के माध्यम से डॉक्टर की दूर से सलाह
-
डिजिटल इंडिया मिशन को मिलेगा नया आयाम
-
प्राकृतिक आपदाओं में भी रहेगा इंटरनेट एक्सेस
For more news: Technology

