Srinivasa Mangapuram OTT Release: राशा थडानी की तेलुगु डेब्यू फिल्म 20 अगस्त से OTT पर स्ट्रीम होगी। जानें कहां देखें, स्टार कास्ट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
Srinivasa Mangapuram OTT Release: राशा थडानी ने हिंदी सिनेमा के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा है। उनकी फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ में उनके साथ जया कृष्णा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। जया कृष्णा के लिए भी यह फिल्म एक्टिंग डेब्यू रही। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब फिल्म की OTT रिलीज की घोषणा कर दी गई है।
फिल्म की खास बात यह है कि थिएटर रिलीज के करीब 21 दिन बाद ही इसे OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
कब और कहां देख सकते हैं ‘श्रीनिवास मंगापुरम’?
राशा थडानी और जया कृष्णा स्टारर ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ की OTT रिलीज की आधिकारिक घोषणा Prime Video की ओर से की गई है। फिल्म को सिनेमाघरों में 30 जुलाई को रिलीज किया गया था और अब 20 अगस्त से इसे OTT पर स्ट्रीम किया जा रहा है। दर्शक इसे हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं।
फिल्म की कहानी में रोमांस, इमोशन और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलता है। राशा और जया की जोड़ी फिल्म में पहली बार साथ नजर आई है।
A story filled with love, pain, emotions and action! ❤️🔥
Bringing the world of #SrinivasaMangapuram to your home screens now. Do watch it and share your views! 🤗
Catch our film streaming from August 20th exclusively on @PrimeVideo#JaiKrishnaGhattamaneni #RashaThadani… pic.twitter.com/TIcRO0toQJ
— Ajay Bhupathi (@DirAjayBhupathi) August 19, 2026
डायरेक्टर अजय भूपति ने दी OTT रिलीज की जानकारी
फिल्म के निर्देशक अजय भूपति ने सोशल मीडिया के जरिए ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ की OTT रिलीज की जानकारी साझा की। उन्होंने फिल्म की कहानी को प्यार, दर्द, भावनाओं और एक्शन से जुड़ी कहानी बताया और दर्शकों से इसे देखने की अपील की।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
‘श्रीनिवास मंगापुरम’ को सिनेमाघरों में दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में राशा थडानी और जया कृष्णा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने जरूर ध्यान आकर्षित किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।
also read: 10 हजार की मछली से लेकर 1.88 लाख की शैंपेन तक, अर्पिता के रेस्टोरेंट…
उपलब्ध बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब ₹5.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग ₹6.56 करोड़ बताया गया है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म की कमाई करीब ₹33 लाख रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग ₹20 करोड़ था। इस लिहाज से फिल्म अपनी लागत के आसपास भी कमाई नहीं कर पाई।
राशा थडानी का तेलुगु डेब्यू
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘आजाद’ से अभिनय की शुरुआत की थी। ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ उनके करियर की दूसरी फिल्म और पहली तेलुगु फिल्म है। वहीं, जया कृष्णा ने भी इसी फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। वह अभिनेता महेश बाबू के परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
‘श्रीनिवास मंगापुरम’ का निर्देशन अजय भूपति ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण पी. किरण ने किया है। फिल्म में राशा थडानी और जया कृष्णा के अलावा महेश बाबू, नरेश, शाम और ब्रह्माजी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

