केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में NCR योजना बोर्ड की 42वीं बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने शहरी विकास पर चर्चा की।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCR Planning Board) की 42वीं बैठक केंद्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के समग्र और भविष्य के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘जल संजीवनी’ पत्रिका का किया शुभारंभ, जल…
मुख्यमंत्री सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा तथा राजस्थान के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने क्षेत्रीय विकास, शहरी योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर अपने विचार साझा किए।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 42वीं बैठक केंद्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है।
बैठक में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट श्री मंत्री ए.के.… pic.twitter.com/4QbFoWsEib
— DPR Haryana (@DiprHaryana) June 16, 2026
भविष्य की योजनाओं पर हुआ विस्तार से विचार-विमर्श
बैठक के दौरान NCR क्षेत्र के लिए आने वाले समय की विकास योजनाओं पर गहन मंथन किया गया। इसमें शहरी विस्तार, परिवहन व्यवस्था, आवास, जल प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
समन्वित विकास पर जोर
बैठक में यह भी कहा गया कि NCR क्षेत्र में तेजी से हो रहे शहरीकरण को देखते हुए राज्यों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इसका उद्देश्य एकीकृत विकास मॉडल को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

