गुरुग्राम में ‘युवा उद्यमी चौपाल’ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से संवाद किया और मेहनत, विजन व उद्यमिता को सफलता की कुंजी बताया।
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘युवा उद्यमी चौपाल’ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवा उद्यमियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के विचारों, अनुभवों और नए प्रयोगों को जाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सफलता के लिए मेहनत और समर्पण जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए केवल पैसा ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए मेहनत, स्पष्ट विजन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति लगातार समर्पण जरूरी है।
उन्होंने युवाओं से अपने सपनों को पूरा करने के साथ-साथ समाज और देश के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।
also read: गुरुग्राम में जनसमस्याओं की हुई समीक्षा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिका…
‘Gen-HB’ हैं हरियाणा के युवा
नायब सिंह सैनी ने युवाओं को हरियाणा और भारत की ताकत बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी केवल अपने भविष्य का निर्माण नहीं कर रही, बल्कि रोजगार और नए अवसरों के रास्ते भी खोल रही है। उन्होंने युवाओं को ‘Generation Heart Beat (Gen-HB)’ बताते हुए कहा कि हरियाणा के युवा देश की प्रगति की धड़कन हैं।
नशे से दूर रहकर लक्ष्य पर ध्यान दें
मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा नकारात्मक गतिविधियों में लगाने के बजाय अपने लक्ष्य और सपनों को हासिल करने में लगानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति जुनून पैदा करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
सफलता के लिए पैसा नहीं, बल्कि मेहनत, विजन, धैर्य और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण मायने रखता है। आज गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘युवा उद्यमी चौपाल’ में युवा उद्यमियों से संवाद कर उनकी सोच, अनुभवों और नए विचारों को जानने का अवसर मिला।
नई पीढ़ी सपनों को साकार करने के… pic.twitter.com/Sra6zKNv0i
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 21, 2026
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को इस तरह सशक्त बनाना है कि वे केवल रोजगार की तलाश करने वाले न रहें, बल्कि दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने वाले उद्यमी बनें।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है।
युवाओं के विचारों से मिले नए नजरिए
‘युवा उद्यमी चौपाल’ के दौरान मुख्यमंत्री ने युवा उद्यमियों के साथ सीधे संवाद किया। युवाओं ने अपने अनुभव, कारोबारी सोच और नए आइडिया साझा किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना और उनके भीतर मौजूद प्रतिभा एवं ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना रहा।

