चेन्नई सुपर किंग्स के संकेत के बाद एमएस धोनी के आईपीएल 2027 में कोच बनने की चर्चा तेज। जानें धोनी के रिटायरमेंट और करियर से जुड़ी पूरी अपडेट।
चेन्नई सुपर किंग्स और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर बड़ा संकेत सामने आया है, जिससे उनके आईपीएल करियर के भविष्य पर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि वे आगामी सीजन में खिलाड़ी नहीं बल्कि कोच या मेंटॉर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
CSK ने धोनी को लेकर दिया बड़ा संकेत
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने एमएस धोनी को लेकर बयान देते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी उन्हें हमेशा टीम से जोड़े रखना चाहती है, चाहे वह किसी भी भूमिका में हों। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह धोनी के फैसले पर निर्भर करेगा कि वह खिलाड़ी, कोच या मेंटॉर किस रूप में टीम के साथ जुड़ते हैं।
also read: IPL 2026 Qualifier-1: धर्मशाला में भिड़ेंगी बैंगलुरु और गुजरात, जानें फ्री…
रिटायरमेंट की अटकलें तेज
एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कोई मैच नहीं खेला था। चोट के कारण वह पूरे सीजन टीम से दूर रहे। इसके बाद से उनके संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। अब फ्रेंचाइजी के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि उनका खिलाड़ी के रूप में सफर खत्म हो सकता है।
होम ग्राउंड पर आखिरी बार नजर आए धोनी
धोनी भले ही पूरे सीजन मैदान पर नहीं उतरे, लेकिन वे चेन्नई के आखिरी घरेलू मैच के दौरान टीम के साथ स्टेडियम में मौजूद थे। यह मैच 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला गया था, जिसमें धोनी ने मैदान पर न खेलते हुए भी टीम का साथ दिया।
एमएस धोनी का आईपीएल करियर
एमएस धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मुकाबले खेले हैं। 242 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन रहा है।

