‘Malamaal Weekly 2’ में रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री की खबर है। परेश रावल भी फिल्म का हिस्सा होंगे। जानें फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और डायरेक्टर से जुड़ी पूरी जानकारी।
Malamaal Weekly 2 Update: बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मालामाल वीकली’ के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। फिल्म की कास्ट और कहानी को लेकर आए नए अपडेट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा अब ‘मालामाल वीकली 2’ का हिस्सा बन गई हैं।
‘मालामाल वीकली 2’ में हुई रवीना-परिणीति की एंट्री
‘मालामाल वीकली 2’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म को लेकर पहले जानकारी सामने आई थी कि इसका प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। इसके बाद खबर आई कि अमित जोशी इस कॉमेडी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।
अब फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। बताया जा रहा है कि मेकर्स को कहानी के मुताबिक दोनों एक्ट्रेसेस के किरदार काफी पसंद आए और उन्होंने भी अपने रोल को लेकर दिलचस्पी दिखाई।
कॉमेडी में माहिर हैं दोनों एक्ट्रेसेस
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि रवीना और परिणीति दोनों की कॉमिक टाइमिंग फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
रवीना टंडन ने 90 के दशक और 2000 के शुरुआती दौर में कई सफल कॉमेडी फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाल के वर्षों में भी वह कॉमेडी जॉनर में नजर आ चुकी हैं।
वहीं, परिणीति चोपड़ा ने ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने शुरुआती दौर से ही वह चुलबुले और हल्के-फुल्के किरदारों में दर्शकों को पसंद आती रही हैं। ऐसे में दोनों का ‘मालामाल वीकली 2’ में साथ आना फिल्म के लिए खास आकर्षण बन सकता है।
also read: Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की फिल्म की…
परेश रावल भी होंगे फिल्म का हिस्सा
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा के अलावा दिग्गज अभिनेता परेश रावल भी ‘मालामाल वीकली 2’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके शामिल होने से कॉमेडी का डोज और मजबूत होने की उम्मीद है।
फिलहाल मेकर्स फिल्म के बाकी महत्वपूर्ण किरदारों के लिए कलाकारों की कास्टिंग पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को लेकर भी जानकारी सामने आ सकती है।
पहले पार्ट से अलग होगी कहानी
‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर एक अहम बात यह है कि यह फिल्म पहले पार्ट की सीधी कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी और किरदार नए होंगे।
हालांकि, फिल्म का बेसिक कॉन्सेप्ट पहले पार्ट की तरह ही कॉमेडी और लालच के इर्द-गिर्द रहेगा। कहानी में गांव के कुछ ऐसे लोगों को दिखाया जाएगा, जो बड़ी रकम हासिल करने के लालच में किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं।
अमित जोशी संभालेंगे निर्देशन
‘मालामाल वीकली 2’ के निर्देशन की जिम्मेदारी अमित जोशी को दी गई है। अमित जोशी इससे पहले ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।
फिल्म की नई कहानी, दमदार कलाकारों और कॉमेडी के कॉम्बिनेशन को देखते हुए अब दर्शकों की नजर इसकी रिलीज डेट और बाकी स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा पर है।

