Monday, May 20

लोकसभा चुनाव 2024: 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को नतीजे

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे।

चुनाव आयोग ने आज 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में 96.8 करोड़ वोटर्स हैं और 10 लाख से ज्यादा बूथ वोटिंग के लिए होंगे। राजीव कुमार ने कहा कि हमारे देश के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर होगी। उन्होंने कहा कि इस बार 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे और कुल 21.5 करोड़ युवा वोटर्स होंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है।इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं. साल 2019 के चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 90 करोड़ थी.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा हर जिले में कंट्रोल रूम है। टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग, 1950 और सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था की गई है। एक सीनियर अफसर हमेशा इन 5 चीजों पर नजर रखेगा। जहां शिकायत मिलेगी, सख्त कार्रवाई की जाएगी।हमने सभी अफसरों को निर्देश दिए हैं, हिंसा ना होने दें। नॉन बेलेबल वारंट को पुलिस एक्जिक्यूट कर रही है। इंटरनेशनल, इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ड्रोन से चेकिंग की जा रही है।

 

Hindinewslive.in के बारे में

हमारा उद्देश्य: हमारा मिशन साफ हैभारतीय समाज को सटीक, निष्पक्ष और सरल खबरों के माध्यम से जोड़ना। हम Hindinewslive.in के माध्यम से लोगों को सबसे अद्यतन और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करते हैं, जो देशवासियों को सही जानकारी और समय पर सूचित करने में मदद करते हैं।

हमारा काम: हम Hindnewslive.in द्वारा विश्वसनीय, व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाली समाचार प्रदान करने के साथसाथ, विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, खेल, व्यापार, सामाजिक मुद्दे, विज्ञान और तकनीक, मनोरंजन आदि में समाचारों का विस्तार भी करते हैं। 

© 2024
Exit mobile version