L2 Empuraan OTT Release: एल 2: एम्पुरान’ थियेटर्स से हटने के बाद आज OTT पर रिलीज हो चुकी है। आप ये फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं?
L2 Empuraan OTT Release: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म एल 2: एम्पुरान आज ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। आप ये फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं?
‘एल 2: एम्पुरान’ जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है
OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आप पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म एल 2: एम्पुरान या एम्पुरान – लूसिफ़ेर 2 को देख सकते हैं।
जैयो हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर बताया कि “एल 2: एम्पुरान” OTT पर आ चुकी है। एल 2: एम्पुरान, मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में इंग्लिश सब टाइटल के साथ रिलीज हुआ है।
इस फिल्म का हिंदी संस्करण नहीं आया है। हिंदी दर्शकों को अभी इस फिल्म का इंतजार करना होगा। हिंदी संस्करण के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
27 मार्च 2025 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। 2019 में रिलीज़ हुए लूसिफ़ेर का सीक्वल है।
एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
एल2 एम्पुरान ने दुनिया भर में 260 करोड़ रुपये से अधिक के ग्रॉस कलेक्शन के साथ अब तक की सबसे बड़ी मलयालम फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह फिल्म भी कई बॉक्स ऑफ़िस रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
एल2 एम्पुरान मोहनलाल के अलावा एम्पुरान में पृथ्वीराज सुकुमारन, अभिमन्यु सिंह, टोविनो थॉमस, मंजू वारियर, जेरोम फ्लिन और इंद्रजीत सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखे हैं।
एल2 एम्पुरान पर कंट्रोवर्सी, मोहनलाल ने माफी मांगी
इस फिल्म को भी थियेटर में रिलीज होने के बाद विवाद हुआ। फिल्म के कुछ सीन्स पर बीजेपी और आरएसएस के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई। कथित तौर पर ये सीन्स 2002 की गुजरात हिंसा से संबंधित थे। केरल बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वह फिल्म नहीं देखेंगे। साथ ही, उन्होंने फिल्म पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था।
निर्माताओं ने इसे तुरंत हटा दिया। मोहनलाल ने इन सीन्स को लेकर बाद में माफी मांगी। मोहनलाल ने लिखा, ‘मैं समझता हूं कि ‘लूसिफर’ फ़्रेंचाइज की अगली कड़ी ‘एम्पुरान’ के निर्माण में शामिल किए गए कुछ सामाजिक-राजनीतिक विषयों ने मेरे कुछ प्रशंसकों को मानसिक तौर पर पीड़ा दी है. ‘ एक कलाकार के रूप में मेरी जिम्मेदारी है कि मेरी कोई भी फिल्म किसी भी राजनीतिक आंदोलन, विचारधारा या धार्मिक समूह के प्रति घृणा न रखे। उन्होंने लिखा, “मैं और एम्पुरान की टीम हमारे प्रिय दर्शकों को हुई परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हैं।”‘
फिल्म ने बाद में 24 कट लगाए। उन सभी सीन्स को हटा दिया जिन पर आपत्ति थी। कुछ नाम भी बदले गए।
For more news: Entertainment


